फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crushing session of ramala-baghpat mill from today

रमाला-बागपत मिल का पेराई सत्र आज से

Sun, 01 Nov 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of ramala-baghpat mill from today
रमाला सहकारी मिल - फोटो : BAGHPAT
गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा करेंगे पेराई सत्र का उद्घाटन
विज्ञापन

निजी क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल के पांच नवंबर तक चलने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सहकारी क्षेत्र की रमाला और बागपत चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार से आरंभ होगा। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा उद्घाटन करेंगे। निजी क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल के पांच नवंबर तक चलने की संभावना है। उधर, गन्ना आवंटन और तौल केंद्रों को लेकर अभी तक भी संशय बना हुआ है। जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि जल्द इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल कुमार भारती ने बताया कि सहकारी क्षेत्र की रमाला और बागपत चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार से आरंभ हो जाएगा। पेराई सत्र का उद्घाटन गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा करेंगे। दोनों जगह कार्यक्रम में भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, विधायक केपी मलिक, डीएम शकुंतला गौतम, मिल प्रबंधक डॉ आरबी राम और आरके जैन मौजूद रहेंगे। मलकपुर चीनी मिल का पेराई सत्र चार या पांच नवंबर से आरंभ होगा। गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना आवंटन और तौल केंद्र की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

तौल केंद्रों को लेकर विवाद
बागपत। जिले में तौल केंद्रों को लेकर विवाद चला आ रहा है। आदर्श केंद्र बनाए जाने की तैयारी है, जिस कारण इस बार तौल केंद्रों की संख्या कम होगी। डीसीओ अनिल भारती ने बताया कि किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए केंद्र लगाए जाएंगे। इस बार आदर्श केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 मिलों को गन्ना देंगे सवा लाख किसान
बागपत। जिले में गन्ने की पैदावार करने वाले सवा लाख किसान पंजीकृत हैं। इस बार 12 चीनी मिलों को गन्ना आवंटन किया जाएगा। इनमें बागपत, रमाला, मलकपुर, किनौनी, दौराला, नंगला मल, तितावी, खतौली, भैसाना, ऊन, ब्रजनाथपुर और मोदीनगर चीनी मिलों को गन्ना दिया जाएगा।

किसानों के 485 करोड़ रुपये बकाया
बागपत। सोमवार को जिले में गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा मौजूद रहेंगे। इस दौरान गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा भी किसान उठाएंगे। पिछले पेराई सत्र के किसानों के अभी भी मिलों पर 485 करोड़ रुपये बकाया हैं। निजी क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल ने अभी तक 52 प्रतिशत भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed