फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd of devotees in the temples crowded

मंदिरों में उमड़ी भीड़ मां के भक्तों की भीड़

Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees in the temples crowded
मौहल्ला औरंगाबाद स्थित प्राचीन शिव मन्दिर मे मां दुर्गे की पूजा अर्चना करती महिलाए - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में चैत्र नवरात्र के पहले दिन महिलाओं और पुरुषों ने उपवास रखकर मंदिरों में पहुंचकर मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने मां के गुणगान के साथ भजनों पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन

 

नगर के पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णो देवी मंदिर आदि में सुबह से ही श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए पहुंचने शुरू हो गए। मंदिरों में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को देवी की कथाएं सुनाईं और दोपहर को मंदिरों में भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किए। मंदिरों में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवती का पहला स्वरूप शैलीपुत्री का है। समस्त शक्तियां तत्व प्राण, वायु, स्वरूप शैलीपुत्री में निहित है। पूर्व जन्म में इनका नाम सती था। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर में गश्त किया और विशेषकर मंदिरों के आसपास असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन


 
नवरात्र के पहले दिन बाजारों में चहल-पहल बढ़ी
बड़ौत।चैत्र नवरात्र का मंगलवार को श्रीगणेश हो गया। इसका प्रभाव आम जन साधारण और बाजार में देखने को मिला। हिंदू समाज में आम विश्वास है कि नवरात्र में कोई भी व्यापारिक कार्य शुभ रस्म रिवाज, चल-अचल संपत्ति का लेन-देन और सोने-चांदी की खरीद फरोख्त किया जाना शुभ रहता है। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को नगर के बाजार में काफी चहल-पहल और व्यापारिक लेन-देन देखने को मिला। नवरात्र के पहले दिन सर्राफा बाजार के व्यापारियों के चेहरे खुश दिखाई दिए। नवरात्र के पहले दिन खरीददार सोना चांदी के बाजार पहुंचे और उन्होंने जमकर सोने-चांदी की खरीददारी की। बड़ौत सर्राफ धनकुमार जैन ने कहा पिछले एक साल की तुलना में आज बाजार में सोने-चांदी के खरीददार काफी ज्यादा रहे। इसके पीछे नवरात्र में सोने-चांदी की खरीददारी को शुभ मानना भी एक कारण रहा। ग्रामीण इलाकों से काफी लोग परिजनों के साथ सर्राफा बाजार में दिखाई दिए। इसके अलावा नगर के सर्राफ अक्षय जैन, हरी मोहन, राजेश जैन, संदीप आदि भी बाजार में भीड़ देखकर खुश नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed