फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   young boy suicide

गृह क्लह में युवक फांसी पर लटका

Fri, 11 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 11 Sep 2015 01:15 AM IST
young boy suicide
बड़ौत के कोताना रोड एक्सईएन प्रथम कार्यालय के पीछे आम के बाग में फांसी पर युवक का लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

         एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि कोताना रोड रजवाहे पुल की पटरी व विद्युत विभाग के प्रथम एक्सईएन कार्यालय के पीछे एक आम के बाग में एक युवक फांसी पर लटका हुआ है। इस सूचना पर पुलिस वहां मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतार कब्जे में ले लिया। बाद में उसकी शिनाख्त तकिया वाली मस्जिद पट्टी चौधरान निवासी अन्नू उर्फ फरमान के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वह सुबह से ही घर से गायब था। अभी तक पुलिस इस घटना को घरेलू कलह से मामले को जोड़कर चल रहाी है। इस मामले की जांच के बाद ही वारदात का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed