फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   works of lakhs without tender in village Hisavada

हिसावदा गांव में बिना टेंडर लाखों के कार्य

Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हिसावदा में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर विकास कार्यों में लाखों का खेल करने का मामला उजागर हुआ है। बिना टेंडर के ही विकास कार्य करा दिए गए है। गांव के लोगों की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ बीडीओ पिलाना अंनपूर्णा गर्ग ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बिहार के राज्यपाल सतपाल सिंह के पैतृक गांव हिसावदा में भ्रष्टाचार का खेल सामने आया है। हिसावदा गांव के प्रधान और सचिव ने साथ मिलकर अपने चहेते ठेकेदारों से लाखों रुपये की कीमत के दर्जन भर से अधिक कार्य बिना टेंडर के ही एडवांस में करा दिए।
विज्ञापन


इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब एक दैनिक समाचार पत्र में 13 फरवरी को ग्राम पंचायत हिसावदा के 19 कार्य कराने के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराया। इसमें टेंडर लेने की अंतिम तिथि 22 फरवरी निर्धारित की । क्षेत्र के कुछ ठेकेदार जब टेंडर के लिये ब्लॉक पहुंचे और ग्राम सचिव से मिलने का प्रयास किया तो उसने उनके टेंडर ही जमा नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्हें पता चला कि ये काम ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने पहले ही अपने चहेते ठेकेदारों से करवा लिए हैं। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पिलाना बीडीओ से की है। बीडीओ अन्न पूर्णा र्ग ने कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने शिकायत की है मामले की जांच कराई जाएगी।


इसके लिए एडीओ को जांच सौंपी है। उधर ग्राम प्रधान पति उत्तर कुमार का कहना है कि टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं और जो कार्य गांव में हुए है यह सभी मस्टररोल से कराए गए हैं। गांव में किसी भी तरह से नियम विरुद्ध कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed