फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weighing less caught on petrol pump

पेट्रोल पंप पर पकड़ी घटतौली

Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Weighing less caught on petrol pump
रटौल स्थित पेट्रोल पंप की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला आपूर्ति विभाग और इंडियन ऑयल की संयुक्त टीम ने रटौल गांव में पूर्व मंत्री मेहराजुद्दीन की बहन के पेट्रोल पंप पर छापा मारकर घटतौली पकड़ी। टीम ने जांच में 40 मिली की घटतौली पकड़ी। इसके बाद टीम ने मशीन को सीज कर दिया। 
विज्ञापन


इंडियन ऑयल के अधिकारी गौरव सिंह और बांट माप तौल अधिकारी नन्ने लाल, सप्लाई विभाग के अधिकारी सूर्य प्रकाश पाठक और सप्लाई इंस्पेक्टर कृष्णा टीम के साथ  बुधवार को क्षेत्र में रटौल - बंधला मार्ग पर रटौल फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। टीम ने पंप की मशीन की जांच की। ग्राहकों को दिए जाने वाले पेट्रोल को देखा।
विज्ञापन


पांच लीटर में ग्राहकों को कितना तेल दिया जा रहा है, इसकी जानकारी। जांच की तो पांच लीटर में 40 एमएल की घटतौली मिली। इसके बाद टीम ने पेट्रोल पंप की एक मशीन को सीज कर दिया। इंडियन ऑयल नोएडा से पहुंचे गौरव सिंह ने बताया  माप में पांच लीटर पेट्रोल में 40 एमएल तेल कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मशीन सीज की। उन्होंने बताया  शासन स्तर पर पेट्रोल पंपों की जांच करने का काम चल रहा है।  पूर्व मंत्री डॉ. मेहराजुद्दीन ने बताया माप के दौरान भारत पेट्रोलियम के यंत्र से तेल पूरा पाया गया, लेकिन इंडियन ऑयल के अधिकारी भारत पेट्रोलियम को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।


भारत पेट्रोलियम कंपनी ने मशीन लगाई हैं जो सही हैं। इसकी शिकायत मेरठ कमिश्नर और पेट्रोल मंत्रालय को करेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने कहा शासन स्तर से पेट्रोल पंपों की जांच की जा रही है। रटौल में एक पंप की एक मशीन को सीज किया  है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed