फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video Episode seeking youths in doghat

वीडियो प्रकरण में युवकों की तलाश

Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Video Episode seeking youths in doghat
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर - फोटो : amar ujala
बागपत के दोघट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी कर बनाई गई वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपी चार युवक बामनौली और एक युवक मुजफ्फरनगर के गोयला का है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पूछताछ के लिए आरोपियों के दो परिजनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


कृष्णा नदी के तट पर बसे बामनौली गांव के टीले पर कुछ युवकों ने आपत्तिजनक वीडिय़ो बनाई। युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। उसमें मुजफ्फरनगर दंगे का भी जिक्र है। इस वीडियो को वायरल कर दी गई थी। पता चलने पर पुलिस ने इसको गंभीरता से लिया। दोघट थाने में बुधवार को अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने गोपनीय रूप से वीडियो बनाने वालों का पता लगाने की कोशिश की। पुलिस को वीडियो बनाने वालों के बारे में अहम जानकारियां मिल गई है। पुलिस आरोपियों के घर पर दबिश, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए दो युवकों के परिजनों को हिरासत में लिया है। दोघट थानाध्यक्ष रणवीर यादव के मुताबिक वीडियो बनाने वालों में बामनौली निवासी समीर पुत्र शकील, नासिर पुत्र साजिद, समीर पुत्र पप्पू, राशिद पुत्र रसीद और मुजफ्फरनगर के गांव गोयला निवासी गुड्डू पुत्र सत्तार (मुजफ्फरनगर) शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

घर छोड़कर फरार हो गए आरोपी 
दोघट। पुलिस के पास वीडियो पहुंचने का पता चलते ही खुराफाती अपने घर से फरार हो गए। पुलिस ने उनके परिजनों से जानकारी की, लेकिन वे आरोपियों के बारे में कुछ नहीं बता पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बामनौली में खुफिया विभाग का डेरा
दोघट। इस मामले को लेकर पुलिस के अफसर काफी सतर्क है। खुफिया तंत्र से जुड़े लोग बामनौली गांव में डेरा डाले हुए हैं। वे गांव की हर गतिविधियों पर नजर लगाए हुए है और अफसरों को पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।

 

मोदी-शाह पर टिप्पणी के बाद बिगड़े खोखर के बोल
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर वीडियो में टिप्पणी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर के बोल भी बिगड़ गए हैं। उन्होंने आरोपी युवकों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए फेसबुक पर पोस्ट जारी की है। सवाल उठाया है कि इस हरकत पर यूपी सरकार क्या कार्रवाई करेगी। उनके फेसबुक पर पोस्ट के बाद इस मामले में अलग-अलग टिप्पणियां आनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed