फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two young men smash

लोगों ने दो युवकों की धुनाई

Fri, 17 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two young men smash
बड़ौत में मारपीट करने युवकों को पुलिस को सौंपते लोग - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में बाइक पर सवार तीन युवकों ने जैन मोहल्ले में  दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर को टक्कर मार दी। इससे प्रोफेसर गंभीर घायल हो गए। जब मोहल्ले के एक युवक ने आरोपी बाइक सवारों को टोक कर वृद्ध को बचाया तो उसे आरोपी धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद 10 -12 युवक हथियारों से लैस युवकों के साथ आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ा और उनकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को रात के समय मीरापुर रजवाहे की पटरी से सटे जैन मोहल्ले की गली के बाहर बाइक पर सवार तीन युवकों ने दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के कॉमर्स विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर महेंद्र कुमार जैन (75) को टक्कर मार दी। इससे प्रोफेसर जैन सड़क के किनारे गिर गए। इस दौरान मोहल्ले के युवक  शुभम पुत्र प्रदीप ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने धमकी देकर कहा, यहीं रुकना अभी आते हैं। कुछ समय बाद तीनों युवक 10 -12 हथियारबंद युवकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शुभम पर हमला बोल दिया । शोर सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग शुभम के बचाव में दौड़े तो वे भागने लगे, लेकिन लोगों ने आरोपियों में से दो युवकों को पकड़ लिया और दोनों की जमकर धुनाई की। पुलिस को घटना की  सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को पुलिस को सौंपा। इस संबंध में शुभम ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया हमले के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने अपने कुछ साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। 

विज्ञापन


बेटी से दुष्कर्म करने वाले को जेल भेजा
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। बेटी ने पुलिस को बताया  काफी दिनों से डरा धमका कर पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed