{"_id":"47f66e9b56ffe7c1fa4217cafb91f338","slug":"two-rahul-khatta-s-gang-member-arrest-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े राहुल खट्टा गैंग के दो सदस्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े राहुल खट्टा गैंग के दो सदस्य
ब्यूरो, अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बुढेड़ा गांव में फायरिंग करके भाग रहे राहुल खट्टा गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। आरोपियों के पास से लूटी गई कार, तमंचा, पिस्टल की मैग्जीन और दो कारतूस बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी लोनी के पुष्पांजलि निवासी (मूल निवासी बिलोचपुरा ) सचिन पुत्र महिपाल और बली निवासी वसीम पुत्र नबाबूद्दीन है। जबकि बली निवासी अमन और उसका चचेरा भाई सुधीर भागने में कामयाब हो गया। सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोमवार दोपहर बुढेेड़ा गांव में फायरिंग करके भाग रहे थे।
सूचना मिलते ही बदमाशों की जनपद में घेराबंदी की गई। बाघू गांव के चौराहे पर बदमाशों की गाड़ी दिखाई दी। रोकने का इशारा किया तो बदमाश, पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाब में फायर करते हुए दो बदमाश पकड़े गए, जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे टटीरी पैट्रोल पंप लूटने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व उन्होंने इसी पैट्रोल पंप से कार में पेट्रोल डलवाया था, लेकिन बगैर रु पये दिए वहां से फरार हो गए थे। इसी तरह सिंघावली अहीर पेट्रोल पंप पर भी कार की टंकी भरवाई थी। सीओ के मुताबिक दोनोें बदमाश खट्टा गैंग के है। आरोपियों ने बागपत में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
एक सप्ताह से जंगल में छुपे थे आरोपी
बागपत। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह एक सप्ताह से बली गांव के खेतों और ट्यूबवेल में छुपे हुए थे। मौका मिलते ही लूटपाट करते थे। उनका इरादा कई घटनाओं को अंजाम देने का था।
चारपाई में कार की साइड लगने पर की फायरिंग
बागपत। आरोपी सचिन का कहना है कि बुढ़ेडा में उनकी कार की साइड चारपाई में लग गई थी। इसका वहां पर बैठे लोगों ने विरोध किया था। इसी पर उन्होंने हवाई फायरिंग की थी।
सीओ की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
बागपत। बदमाशों की मुठभेड़ सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली पुलिस के बीच हुई। इसी इस दौरान सीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। तीन पुलिस कर्मी गोली लगने से बाल-बाल बचे।
लोनी में डंफर चलता है अमन
बागपत। आरोपी सचिन का कहना है कि अमन लोनी में डंफर चलाता है। पांच साल पूर्व उसकी उससे दोस्ती हुई थी। वे अधिकतर साथ ही रहते है।
कर्ज उतारने को करता था लूट
बागपत। सचिन का कहना कि उसने बागपत में पहले कोई घटना नहीं की है। उसके परिवार पर ज्यादा कर्ज हो रहा है। कर्ज उतारने के लिए ही उसने पेट्रोप पंप लूट का प्लान बनाया था। वह हत्या के केस में पहले जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक फरार चल रहा सचिन का साथी अमन भी कई बार जेल जा चुका है।
फरीमुद्दीन की हत्या का शक
बागपत। ग्राम बरसिया में 13 अगस्त को हुई फरीमुद्दीन की हत्या में भी आरोपियों के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों से दोनों की पहचान करा रही है।
इन घटनाओं का किया इकबाल
- बागपत शहर की इंडेन गैंस एजेंसी पर 2.5 लाख रुपये कैश लूट का प्रयास किया।
- बाघू गांव के जंगल में जय दुर्गा मां ईंट भट्ठे पर 20 अप्रैल 2015 को भट्टा मालिक अनिल चौहान से 3.5 लाख रुपये लूटे ।
- गाजियाबाद के बंथला रेलवे स्टेशन के पास सोमी हसन से 17 अगस्त को आई-20 कार लूृटी।
- लोनी में एक व्यक्ति की हत्या की।