फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   two accused arrest in bavli double murder case

बावली के डबल मर्डर केस के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
two accused arrest in bavli double murder case
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में दो भाइयों राजकुमार और जयवीर की हत्या में शामिल दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। दो आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी अजित उर्फ हप्पू अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


17 अगस्त को बावली गांव में राजकुमार और जयवीर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजित सिंह उर्फ हप्पू समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस दो हत्यारोपी विक्रंात छछरपुर और लोकेश खेड़ा हटाना को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामजीलाल ने बताया कि पुलिस ने बरवाला मार्ग से इस हत्या में शामिल रहे दीपक पुत्र इंदरपाल, सोबीर पुत्र करतारा निवासी बावली को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष ने बताया कि 2010 में तेजबीर की हत्या हुई थी, जिसमें मरने वाले दोनों भाई, उसके पिता समेत चार जेल गए थे। इस हत्या में हप्पू मुख्य गवाह था। इनका फैसला भी हो गया था, जिसमें अजित उर्फ हप्पू ने तीन लाख और मृतक तेजबीर के परिवार वालों ने पांच लाख राजकुमार, जयवीर के परिजनों ने लिए थे।


कुछ समय बाद ही राजकुमार, जयवीर ने पकड़े गए दीपक पुत्र इंद्रपाल पर गोलियां चलाई थी। इस मामले में भी दोनों जेल गए थे और हाल ही में जमानत पर आए थे। इसी रंजिश उन्होंने अजित उर्फ हप्पू के साथ मिलकर दोनों भाइयों की हत्या की। अब इस मामले में अजित समेत सात लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed