फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trying to rapeं with the girl in PHC

पीएचसी में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 09 Jul 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट-दाहा
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट-दाहा Updated Sun, 09 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
दोघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट के छठीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पता चलते ही छात्रा के परिजन काफी लोगों के साथ अस्पताल में पहुंचे। नाराज परिजन आरोपी फार्मेसिस्ट की धुनाई करते हुए थाने लेकर पहुंचे। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


 पीड़ित छात्र के पिता ने दी तहरीर में कहा उसकी 11 वर्षीय बेटी बीमारी से ग्रस्त है। शनिवार को सुबह करीब दस बजे पीएचसी दोघट में उसकी बेटी दवाई लेने पहुंची। अस्पताल में  चिकित्सक नहीं मिलने के कारण बेटी फार्मेसिस्ट के केबिन में दवा लेने पहुंच गई।
विज्ञापन


आरोप है फार्मेसिस्ट ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।  विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और धमकी दी यदि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। उनकी बेटी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साएं परिजन काफी लोगों के साथ अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने आरोपी फार्मेसिस्ट की जमकर धुनाई शुरू की और उसे पीटते हुए दोघट थाने लेकर पहुंचे और वहां आरोपी पुलिस को सौंप दिया। थाने में काफी हंगामा किया।


सूचना मिलते ही बड़ौत सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज लोगों को मामले की जांच कराकर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फार्मेसिस्ट संजीव उर्फ संजय पुत्र श्याम बिहारी निवासी आजमपुर मुलसम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने कहा छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी फार्मेसिस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed