फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tikri youth mown down

टीकरी में युवक को गोलियों से भूना

Tue, 13 Sep 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 13 Sep 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
दोघट। कस्बा टीकरी के मुख्य बाजार में दुकान से सामान खरीद रहे विवेक (25) को बाइक सवार चार बदमाशों ने अत्याधुनिक हथियारों से गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


कस्बे में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रुपये देने से इंकार करने पर वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। करीब        एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया। ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण मानें।
विज्ञापन


 टीकरी कस्बा निवासी विक्रम चौधरी ने बताया उनके बेटे विवेक से गांव के चार-पांच युवक पिछले कुछ दिनों से बेवजह रुपये मांग रहे थे।  इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन पुलिस ने मामले         को गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार शाम करीब आठ बजे बाजार में विवेक दुकान से सामान खरीद           रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दो बाइकों स वार होकर चार लोग आए। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग    कर दी। गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद मौके पर काफी लोग  इकट्ठे हो गए। 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में लगी है। युवक को सात गोली मारी गई है। उधर, मौके पर एकत्र हुए लोगों ने हंगामा किया। करीब एक घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसओ दोघट चितवन कुमार ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मानें।

उधर, ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से ही विवेक की जान गई है। विवेक की मां गुड्डी ने देर रात चार लोगों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


जुबान खोली तो विवेक जैसा अंजाम ः दोघट। लोगों के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने जैसे ही गोलियां बरसाई तो बाजार में दुकानें बंद हो गई। इस दौरान आरोपियों ने धमकी दी यदि किसी ने जुबां खोली तो अंजाम विवेक जैसे ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed