{"_id":"57434a7f4f1c1b1d166917f3","slug":"theft-of-millions-in-tigri","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीगरी में लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीगरी में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Mon, 23 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्राम तीगरी मे मकान मे हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम तीगरी में चोर रात में मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से दस हजार की नगदी, सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुराकर ले गए।
तीगरी निवासी रामदेव उर्फ काली परिजनों के साथ रविवार की रात में गर्मी के चलते मकान की छत पर सो रहे थे। चोर दीवार फांद मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी में रखे दस हजार रुपये, सोने का एक गले का सेट, चैन, अंगूठी के अलावा एक किलो चांदी के जेवरात और कीमती कपडे़ चुराकर ले गए।
सोमवार की सुबह चार बजे जब परिजन उठकर नीचे पहुंचे तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा मिला। पीड़ित रटौल पुलिस चौकी पहुंचे और चोरी की तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने कहा जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मीतली के निकले बाइक लुटेरे
बागपत। मीतली-बसौद मार्ग पर रविवार को दो युवकों से 25 हजार रुपये नगद और दो बाइक लूटने के मामले में पुलिस को सोमवार को अहम जानकारी मिली है।
पुलिस सूत्रों की माने तो मीतली गांव के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर लूटी बाइक बरामद की।
बसौद गांव के दो युवक मुनसबी और उस्मान से रविवार को दोपहर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये नगद और दो बाइक लूट ली थी। वारदात का पता चलते ही मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर लुटेरों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने पांच-छह संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तो पुलिस को क्यू हाथ लगा। इसके आधार पर पुलिस लुटेरे तक पहुंच गई।
पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने मीतली गांव के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लुटी बाइकों के अलावा अन्य कई बाइकें बरामद कीं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके साथियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा इस लूट मामले में अहम जानकारी मिली है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।