{"_id":"58a1faf84f1c1b5a33d8508e","slug":"the-young-man-made-fajullapur-furnace-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजुल्लापुर भट्ठे पर युवक को बनाया बंधक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैजुल्लापुर भट्ठे पर युवक को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बंधक
बागपत। फैजुल्लापुर गांव के भट्ठे पर युवक को बंधक बनाकर कार्य कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने कहा भट्ठा का जमादार अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को भट्ठे पर ले गया। इससे वे परेशान हैं। पीड़ित परिजनों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर शिकायत की है।
शेरपुर लुहारा गांव निवासी राजेंद्र ने बताया फैजुल्लापुर गांव के पास स्थित एक भट्ठे का जमादार उसके बेटे अंकित को ईंट पथाई के लिए एक फरवरी को लेकर गया था। आरोपी जमादार ने खर्च के लिए रुपये नहीं दिए तो अंकित चार फरवरी को सुबह करीब चार बजे किसी तरह वहां से आ गया। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर आरोपी जमादार 12 फरवरी को अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर दोबारा अंकित को भट्ठे पर ले गया। आरोप है कि अंकित से वहां पर जबरन कार्य कराया जा रहा है। उसको भूखा प्यासा रखा जा रहा है। इससे वे परेशान हैं। उसने कलक्ट्रेट में पहुंचकर अपने बेटे को वहां से मुक्त कराने की मांग की।
टीकरी समेत कई स्थानों पर झगड़ा
बागपत। टीकरी कस्बे में दो पक्षों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। बाद में उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा शांत कराया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर के पास झगड़ा हुआ। इसके अलावा जौहड़ी, सैदपुर,रंछाड़, बूढपुर, फुलैरा, चांदनहेड़ी, बड़ौत के बड़ौली रोड और नई बस्ती में भी मारपीट हुई। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी वहां पर पहुंची और झगड़ा शांत कराया।
विज्ञापन
बामनौली में खेत में आग लगी
बागपत। बामनौली गांव में ईख के एक खेत में आग लग गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने मिलकर आग बुझाई। इसके अलावा लोयन गांव में कुर्डी में आग लगी। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर आग बुझाई।
जुआ खेलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बागपत। शहर की एकता कॉलोनी में जुआ खुलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन, वहां पर कोई भी नहीं मिला। इसके अलावा पुराना कस्बा में नशीला पदार्थ बेचने की सूचना पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन यह सूचना भी झूठी निकली।
काठा और बड़ौत में लगा जाम
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित काठा गांव के अलावा बड़ौत शहर की फूस वाली मस्जिद के पास जाम लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।