{"_id":"6aa56262034c0bd66b0322de","slug":"accusation-of-harassing-a-woman-and-throwing-her-out-of-the-house-after-beating-her-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105891-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला को प्रताड़ित करने और पीटकर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला को प्रताड़ित करने और पीटकर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
आरोप-दहेज न मिलने पर ससुराल ने की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। एक विवाहिता की मां ने अपनी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सीमा निवासी सेक्टर पी-3 ने बताया कि उसकी बेटी गीतांजलि महलावत का विवाह 11 दिसंबर 2020 को अहमदाबाद निवासी हरीओम चौधरी से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति हरीओम चौधरी, सास कमलेश और ससुर धर्मवीर सिंह ने फॉर्च्यूनर कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर बेटी से मारपीट की गई। उसे घर से निकाल दिया गया, हालांकि पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद उसे वापस बुला लिया गया। नवंबर 2021 में बेटी के घर पुत्री के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और खराब हो गया और बेटी को ताने दिए जाने लगे। दोबारा पांच लाख रुपये की मांग की गई, जिसके बाद परिवार ने दो लाख के जेवर देकर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि जून 2022 में पोती के मुंडन के अवसर पर फिर फॉर्च्यूनर की मांग दोहराई गई और मना करने पर धमकी दी गई। अगस्त 2025 में रक्षाबंधन पर जब बेटी को लेने पिता गए, तो ससुराल पक्ष ने सारे आभूषण उतरवा लिए और घर से निकाल दिया। इसके बाद 17 अगस्त 2025 को ससुर की ओर से फोन कर पुत्री को न भेजने की बात कही गई। जब परिवार के सदस्य 31 अगस्त 2025 को बेटी और नातिन को लेकर अहमदाबाद पहुंचे, तो वहां गाली-गलौज कर उन्हें बिना फॉर्च्यूनर लाए वापस न जाने की बात कहते हुए दरवाजे बंद कर दिए गए। अब परिवार ने अहमदाबाद के नरोडा थाने और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कोशिश भी की गई, लेकिन आरोपी पक्ष के उपस्थित न होने से यह प्रयास असफल रहा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।