फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Person arrested for uploading child sexual abuse material on social media

Noida News: सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने वाला गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Person arrested for uploading child sexual abuse material on social media
अमेरिकी संस्था की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


पुलिस आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमेरिकी संस्था नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना दनकौर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अमेरिकी एजेंसी द्वारा जारी साइबर टिपलाइन के जरिये पुलिस को यह इनपुट मिला था। जांच से पता चला कि एक यूजर द्वारा इंस्टाग्राम और मैसेंजर के माध्यम से बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री का बड़े पैमाने पर प्रसारण और उसे साझा किया जा रहा था। जांच में संदिग्ध व्यक्ति का नाम प्रवेश चौहान सामने आया। आरोपी सोशल मीडिया पर thakur_pravesh_01 नाम से इंस्टाग्राम यूजर नेम और एक विशिष्ट ईएसपी यूजर आईडी का उपयोग कर रहा था। आरोपी ने 18 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम मैसेंजर के एक चैट थ्रेड में आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की थी। आरोपी ने कुल 27 डिजिटल फाइलें अपलोड की थीं, जिनमें से कई फाइलें बाल यौन शोषण सामग्री और कुछ एडल्ट कैटगरी में अपलोड कीं। अमेरिकी एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के मोबाइल डिवाइस आईडी और लॉगिन लॉग्स के साथ-साथ कई आईपी एड्रेस भी पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस अब आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed