फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team of people involved in checking the power corporation

चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम से उलझे लोग 

Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The team of people involved in checking the power corporation
बकायादारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में राजस्व वसूली का लक्ष्य और बिजली चोरी करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की टीम ने नगर में चेेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों पर लोगों की निगम की टीम से नोकझोंक भी हुई। हालांकि हंगामे के बीच टीम कई लाख रुपये की राजस्व वसूली करने और दर्जनों बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने में सफल रही।
विज्ञापन


विद्युत निगम के जेई टाऊन इंद्रपाल के नेतृत्व मेें गठित पांच टीम के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को नगर मेें चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों की टीम के साथ नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी त्रुटि पूर्ण बिल भेजे जा रहे हैं। ऐसे मेें विद्युत बिल जमा करने में परेशानी रहती है, लेकिन निगम के कर्मचारी त्रुटि पूर्ण बिल ठीक करने के बजाए चेकिंग अभियान चला रहे हैं। 

विज्ञापन

 

 जेई टाऊन इंद्रपाल ने बताया अभियान के दौरान नेहरू रोड निवासी 1.13 लाख की बकायादार धर्मवीरी देवी,  48 हजार के बकायादार शोप्रकाश, 16 हजार के बकायादार सत्यप्रकाश, 67 हजार के बकायादार बड़का निवासी लाल सिंह आदि दर्जनों बकायादारों के कनेक्शन काटे। साथ ही उनके मीटर में उखाड़े। लाखों की राजस्व वसूली की । उन्होंने कहा यदि कोई बकायेदार समय रहते बिल जमा नहीं करता तो उसका कनेक्शन काटकर उसकी एफआईआर दर्ज होगी। अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने कहा विभाग को करोड़ों रुपये का राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है। बकायादारों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। टीम में आलोक, उमेश, चिंटू, आरिफ, वसीम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत टीम ने 42 कनेक्शन काटे  
बागपत। विद्युत निगम की टीम ने छापामारी में 4.80 लाख रुपये के 42 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, 5.80 लाख रुपये की वसूली की गई। अफसरों की छापामारी से बिजली का बिल जमा नहीं करने वालों में खलबली मची रही। 

बिजली का बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। 42 लोगों के घर पहुंचकर उनके कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा 5.80 रुपये की वसूली की। 42 लोगों पर 4.80 लाख रुपये बकाया था। शहर के अधिकांश में मोहल्ले में निगम के कर्मचारी और अफसर पहुंचे। उन लोगों को चिह्नित किया गया था, जिन पर 10 हजार या उससे अधिक रुपये का बकाया है। उन्हीं के घर पहुंचकर बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे गए है। विद्युत निगम के इस अभियान से शहर में खलबली मची रही। छापामारी के डर से पहले उनके पास पहुंचकर अपने बिजली के बिलों को जमा करवा दिया। विद्युत निगम के एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि बकायादारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया हुआ है। शुक्रवार को अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed