फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The property is in dispute bloodshed in Nirpudha

प्रापर्टी के विवाद में हुआ बागपत के गांव निरपुड़ा में खून-खराबा

Wed, 12 Oct 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 12 Oct 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
छपरौली। निरपुड़ा में पिता-पुत्र की हत्या प्रापर्टी, रुपयों के लेन-देन से जुड़ी है। छपरौली के सुनील और निरपुड़ा का नरेश साढू़ हैं, दोनों की ससुराल मेरठ के दौराला में है। साले नहीं होने के कारण वहां की प्रापर्टी इनके हिस्से में आई। इसे बेचने और रुपयों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि दूध की डेयरी को लेकर भी विवाद है।
विज्ञापन


मूल रूप से शामली के कैल गांव निवासी सुनील अपने परिवार के साथ छपरौली में आकर बस गया था। दौराला निवासी विक्रम सिंह ने अपनी बेटी राजेश का विवाह सुनील के साथ किया था, जबकि दूसरी बेटी नरेश के साथ ब्याही थी। ससुराल में साला नहीं होने के कारण प्रापर्टी का बंटवारा हुआ। पारिवारिक सूत्रों ने बताया करीब पांच लाख रुपये के लेन-देन का विवाद है।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि निरपुड़ा में दूध की डेयरी बनाई गई थी, जिसमें हिस्से को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने थे। इसी विवाद में पहले कई बार पंचायतें हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। मंगलवार को भूपेंद्र ने छपरौली से निरपुड़ा डेयरी पर बुलाए। विवाद बढ़ने पर गोलियां चला दी, इसमें पिता-पुत्र मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाशें पहुंची तो मच गया कोहराम

पिता सुनील अपने बेटों और कुछ परिचितों के साथ तगादा करने निरपुड़ा गया था। कहकर गए थे कि कुछ देर बाद ही लौट आएंगे, लेकिन शाम के समय जैसे ही         दोनों की लाशें पहुंची तो कोहराम    मच गया। परिवार के कुछ लोग घायल अंकित को लेकर अस्पताल में गए हुए हैं।

रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाता था नितिन

सुनील का बेटा नितिन छपरौली में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। दुकान से उठकर ही वह पिता के साथ गया था।

15 दिन पहले डेयरी पर हुई थी फायरिंग

करीब 15 दिन पहले डेयरी पर फायरिंग हुई थी। दोघट पुलिस को इस मामले की जानकारी दी, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने कहा यदि पुलिस फायरिंग की वारदात को गंभीरता से लेती तो जांच में कुछ न कुछ जरूरत निकलकर सामने आता।


अपराधियों पर शिकंजा कसते रहे एडीजी

जिस वक्त निरपुड़ा में वारदात हुई सूबे के एडीजी क्राइम अभय कुमार प्रसाद जिला मुख्यालय पर गांगनौली कांड को लेकर प्रेस वार्ता कर रहे थे। उनका कहना था कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा, लेकिन साथ ही जघन्य वारदात हो गई। यहीं से पुलिस निरपुड़ा, छपरौली रवाना हो गया।

भूपेंद्र घायल
प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार नरेश के बेटे भूपेंद्र के सिर में चोट लगी है। लेकिन, वह घटनास्थल से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed