{"_id":"583c803e4f1c1b0d1ede5920","slug":"the-lovers-try-to-take","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को उठाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल को उठाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में कोर्ट मैरिज के संबंध में आए प्रेमी युगल का अधिवक्ता के चेंबर से अपहरण करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इससे वहां पर हंगामा हो गया, पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
बड़का गांव निवासी युवक इरफान ने बताया कि वह सोनीपत के कलाना गांव में अपनी फुफेरी बहन के पास रहता था। डेढ़ साल पूर्व से उसका महिला शकीला से प्रेम प्रसंग चल गया था। बाद में उन दोनों ने निकाह करने की ठान ली थी। 22 नवंबर को शकीला अपने घर से उसके साथ चली गई थी। वे मेरठ में आकर रहने लगे थे। उन दोनों ने चार दिन पूर्व निकाह कर लिया था। सोमवार को कोर्ट मैरिज के संबंध में अधिवक्ता के पास आए थे। इसी दौरान उसके परिजन ने वहां पर पहुंचकर उन दोनों पर हमला कर दिया। उनको जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालने लगे। उनके चिल्लाने पर वहां पर काफी अधिवक्ता व लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह उनको उसके परिजनों के चंगुल से बचाया। आरोप है कि उसके परिजन उन दोनों को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनको अपनी जान का खतरा बना हुआ है। कचहरी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि प्रेम विवाह करने वाले युवक के साथ उसके परिजनों ने अधिवक्ता के चेंबर में मारपीट की है। प्रेमी युगल पुलिस सुरक्षा में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।