फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The file of Hitender's murder reopen

फिर खुली हितेंद्र हत्याकांड की फाइल

Thu, 17 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 17 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The file of Hitender's murder reopen
आरएसएस के जिला सहकार्यवाह एवं प्रॉपर्टी डीलर हितेंद्र चौहान की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू कर 15 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। यह विवेचना मृतक के परिजनों की शिकायत पर सीबीसीआईडी मेरठ से बागपत कोतवाली ट्रांसफर हुई है। सीबीसीआईडी दो आरोपियों को क्लीनचिट दे चुकी है।
विज्ञापन


बागपत के चौहनान मोहल्ला निवासी हितेंद्र चौहान की 17 जनवरी 2014 को पुराना कस्बा के सुभाष गेट के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता लख्मीचंद ने सिसाना गांव के महिपाल उर्फ घोटी, प्रदीप उर्फ पप्पू, काठा निवासी छोटेलाल शर्मा, मेरठ के टेहरकी निवासी अजेंद्र उर्फ मोधू और एक अज्ञात पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


घटना के दो दिन बार मृतक के परिजनों ने पांचवें अज्ञात आरोपी का नाम यशवीर उर्फ मिंटू बताया था। कोतवाली पुलिस ने यशवीर को भी मुल्जिम मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रदीप और महिपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा पुलिस ने छोटेलाल शर्मा के मकान की कुर्की भी कर दी थी। अन्य दो आरोपियों के मकानों की कुर्की नहीं हो पाई थी। इसी दौरान आरोपियों की शिकायत पर केस की विवेचना सीबीसीआईडी मेरठ ट्रांसफर हो गई थी।

सीबीसीआईडी ने जांच के आधार पर आरोपी यशवीर उर्फ मिंटू और अजेंद्र को क्लीनचिट दे दी थी। अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।


मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस अफसरों ने केस की जांच दोबारा बागपत कोतवाली को सौंप दी है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि केस की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में 15 लोगों के बयान दर्ज किया गए हैं। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed