फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager kills at village crossroads

गांव के चौराहे पर किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 21 Jun 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-छपरौली Updated Wed, 21 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager kills at village crossroads
आशु की मौत पर बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उधार में दी गई सब्जी के पैसे मांगने पर चौबली गांव में एक किशोर को पहले कमरे में बंधक बनाया गया। इसके बाद गांव के चौराहे पर उसे लाठी-डंडों से इतना पीटा गया कि बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के समय भीड़ किशोर को पिटता हुआ देखती रही और तमाशबीन बनी रही। किशोर के पिता की ओर से तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मलकपुर गांव का रहने वाला किशोर (15) आशु पुत्र अनिल ने हाल ही में दसवीं कक्षा पास की है। आशु दिन में पढ़ने के बाद शाम को सब्जी बेचता था।  सोमवार शाम साइकिल पर चौबली गांव के विपिन नाम के  युवक से उधार में दी गई सब्जी के 15 हजार रुपये लेने गया था।
विज्ञापन


जब वह चौबली गांव में उनके घर पहुंचा तो विपिन और उसके भाइयों से कहासुनी हो गई। बाद में उन्होंने आशु को एक कमरे में बंद कर पिटाई की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। वे यही नहीं रुके, फिल्मी स्टाइल में उसे लेकर गांव के चौराहे पर पहुंचे और वहां ग्रामीणों की भीड़ के बीच ही लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वह बेसुध हो गया। युवक उसे मरा समझकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर पहुंचे आशु के परिजन उसे लेकर बड़ौत के एक निजी अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर बड़ौत कोतवाली पहुंचे। लेकिन घटना छपरौली की होने की कारण पुलिस ने उन्हें छपरौली भेज दिया। 

देर रात इस मामले की रिपोर्ट आशु के पिता अनिल ने विपिन, विकास, विनित निवासी चौबली को नामजद कराते हुये दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। गांव के चौराहे पर आशु की तीन युवक बेरहमी से पिटाई कर रहे थे और वह अपने बचाव के लिये चिल्ला रहा था। लेकिन चौराहें के चारों ओर जमा भीड़ में से किसी ने भी उसे बचाने की  हिम्मत नहीं की। यदि कोई मदद का प्रयास करता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। 


कुछ और तो नहीं वजह?
बड़ौत। किशोर आशु की जिस बेरहमी से पीटकर हत्या की गई है। उसे देखते हुए मामला सिर्फ उधार के पैसों का नहीं लग रहा है। पुलिस घटना के पीछे अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। इस बारे में छपरौली थाने के एसएसआई चितवन सिंह का कहना है कि अभी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। उनके पकड़े जाने पर ही सारा सच सामने आएगा। इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed