{"_id":"57702dba4f1c1b691679aa4c","slug":"tampering-with-woman-in-a-moving-bus-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में युवती के साथ छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस में युवती के साथ छेड़छाड़, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली से बड़ौत बस में आ रही एक युवती के साथ बावली गांव के पास एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। कई बार मना करने पर युवक नहीं माना तो युवती ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इस पर युवक ने भी युवती के साथ मारपीट कर दी। इससे बस में हंगामा मच गया। युवक को पकड़ने के लिए जैसे ही चालक ने बस को धीमे किया, युवक बस से नीचे उतरकर भाग गया।
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार को शामली से बड़ौत जाने वाली बस मेें सवार होकर बड़ौत किसी काम से आ रही थी। इसी बस में युवती के गांव का युवक भी सवार था। बस बावली गांव के पास पहुंची तो युवक ने युवती के छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक नहीं माना तो युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया।
इस पर युवक भी आग बबूला हो गया और उसने भी युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे बस में अफरा तफरी मच गयी। यात्रियों और चालक ने युवक को पकड़ने के लिए जैसे ही बस धीमी की, युवक बस से नीचे उतरकर भाग निकला। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष बड़ौत वीके सिंह ने कहा यदि कोई तहरीर इस संबंध में मिलती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।