फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tampering with woman in a moving bus, Hungama

चलती बस में युवती के साथ छेड़छाड़, हंगामा

Mon, 27 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 27 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
शामली से बड़ौत बस में आ रही एक युवती के साथ बावली गांव के पास एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। कई बार मना करने पर युवक नहीं माना तो युवती ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इस पर युवक ने भी युवती के साथ मारपीट कर दी। इससे बस में हंगामा मच गया। युवक को पकड़ने के लिए जैसे ही चालक ने बस को धीमे किया, युवक बस से नीचे उतरकर भाग गया।
विज्ञापन


  रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार को शामली से बड़ौत जाने वाली बस मेें सवार होकर बड़ौत किसी काम से आ रही थी। इसी बस में युवती के गांव का युवक भी सवार था। बस बावली गांव के पास पहुंची तो युवक ने युवती के छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक नहीं माना तो युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया। 
विज्ञापन


इस पर युवक भी आग बबूला हो गया और उसने भी युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे बस में अफरा तफरी मच गयी। यात्रियों और चालक ने युवक को पकड़ने के लिए जैसे ही बस धीमी की, युवक बस से नीचे उतरकर भाग निकला। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष बड़ौत वीके सिंह ने कहा यदि कोई तहरीर इस संबंध में मिलती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed