{"_id":"575f05dc4f1c1bf71211ba07","slug":"tampering-girl-slaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, चांटे मारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, चांटे मारे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में शादी का दबाव बना रहे पड़ोसी युवक ने एमए की छात्रा से रास्ते में सरेआम छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को चांटे जड़ दिए और इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में एक युवक ने कहा है कि उसकी बहन दिल्ली में एमए की छात्रा है। उसके मोबाइल पर कुछ दिन से अज्ञात नंबर से अश्लील मैसेज जा रहे थे। बहन ने उसे इसकी जानकारी दी। इस पर परिजनों ने छात्रा का मोबाइल नंबर बदलवा दिया। नए नंबर पर भी मैसेज और फोन आने लगे।
फोन करने वाला उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। इन दिनों उसकी बहन दिल्ली से घर पर आई हुई थी। 10 मई को उसके मोबाइल पर उसी नंबर से फोन आया। उसने खुद को सचिन बताते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर अपहरण और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे आरोपी के परिजनों के पास पहुंचे। आरोपी के परिजनों ने अपने बेटे की गलती स्वीकार करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवती गली से होकर गुजर रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर उसने युवती के कपड़े फाड़ दिए और चांटे बरसा दिए। युवक ने उसे जबरन साथ ले जाने का भी प्रयास किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी सचिन को हिरासत में ले लिया है। उधर, सचिन के परिजनों का कहना है कि उस पर लगा आरोप गलत है। उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।