{"_id":"6af4a214d696353ad704c758","slug":"three-fake-heavy-vehicle-driving-licenses-obtained-for-36000-rupees-fir-registered-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-164455-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 36 हजार रुपये लेकर बनवाए तीन फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 36 हजार रुपये लेकर बनवाए तीन फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 11 Nov 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
जाखल। गांव सिधानी निवासी एक व्यक्ति पर तीन लोगों से 12-12 हजार रुपये लेकर फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर देने का आरोप है। लाइसेंस पर आरटीए फतेहाबाद का नाम, स्कैनर और पीछे चिप भी लगी थी। जांच में सरकारी रिकॉर्ड में इनका कोई विवरण नहीं मिला।
सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर जाखल थाना पुलिस ने नामजद आरोपी रमेश कुमार उर्फ मेशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सीएम फ्लाइंग हिसार में तैनात एसआई जितेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि गांव सिधानी निवासी रमेश कुमार उर्फ मेशा ने तीन व्यक्तियों से 12-12 हजार रुपये नकद लिए थे।
इसके बाद उन्हें हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर दिए। इन लाइसेंसों पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) फतेहाबाद का नाम अंकित था। देखने में ये असली लाइसेंस जैसे प्रतीत होते थे। जांच अधिकारी एवं जाखल थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी। जांच के बाद जाखल पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
वाहन पोर्टल सारथी पर जांच में खुली फर्जीवाड़े की पोल
जांच के दौरान जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के कार्यालय से लाइसेंस संबंधी रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। वाहन पोर्टल सारथी पर लाइसेंस नंबरों की जांच की गई तो इनमें से किसी के भी आरटीए फतेहाबाद कार्यालय से जारी होने का रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद लाइसेंस फर्जी होने की पुष्टि हुई।