{"_id":"6af4a1c56616b9128b0a73e2","slug":"one-lakh-rupees-withdrawn-from-electricity-department-employees-bank-account-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164442-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली निगम कर्मचारी के बैंक खाते से निकले एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली निगम कर्मचारी के बैंक खाते से निकले एक लाख रुपये
Wed, 11 Nov 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव किरढान निवासी बिजली निगम कर्मचारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी तब मिली जब वह कार की किस्त जमा करने के लिए खाते का बैलेंस जांचने पहुंचा।
शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 34 वर्षीय कैलाश ने बताया कि वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में एएसएसए के पद पर कार्यरत है। उसका वेतन खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है।
नौ नवंबर को कार की किस्त जमा करने के लिए उसने खाते का बैलेंस चेक किया। इस दौरान पता चला कि 8 नवंबर को खाते से एक लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। कैलाश के अनुसार उसने किसी को बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की थी। इसके बावजूद खाते से रकम निकल गई। उसने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।