{"_id":"6af4a17eb4491d3c2703616e","slug":"sub-inspector-accused-of-demanding-a-bribe-video-goes-viral-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168915-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाने में तैनात एक दरोगा पर रिश्वत मांगने का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस ऑडियो में एक व्यक्ति महिला से पैसे की मांग करता सुनाई दे रहा है, जबकि महिला 15 हजार रुपये देने की बात कह रही है।
महिला ने अपना नाम करिश्मा बताया है। आरोप है कि हाल ही में हुए मारपीट के एक विवाद में पुलिस ने महिला के पति और देवर को थाने में बैठा लिया था। इसके बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोप है कि उन्हें छोड़ने के नाम पर दरोगा अनिल शर्मा की ओर से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
बाद में महिला का एक दूसरा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह दरोगा पर लगाए गए आरोप को किसी के बहकावे में आकर लगाने की बात कह रही है। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद