{"_id":"6037a5e48ebc3ee9100fc014","slug":"suresh-rathore-murder-baghpat-police-arrest-accused-son-and-his-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरेश राठौर हत्याकांड: बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी पिता के मर्डर की खौफनाक साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुरेश राठौर हत्याकांड: बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी पिता के मर्डर की खौफनाक साजिश
Thu, 25 Feb 2021 06:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र में हरियाखेड़ा गांव में मिले अधजले शव के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक गाजियाबाद की गुलाब वाटिका निवासी सुरेश राठौर था। संपत्ति से बेदखल कर दिए जाने के कारण बेटे ने ही हत्या की साजिश रची थी। बेटे के दोस्त ने उधार दिए रुपये न लौटाने पर सुरेश का कत्ल किया था और पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि 20 फरवरी हरियाखेड़ा में अधजली अवस्था में शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान गाजियाबाद की गुलाब वाटिका निवासी सुरेश राठौर के रूप में होने के बाद 23 फरवरी को कन्नौज के मोहल्ला कानूनगोयन निवासी जगपाल सिंह ने बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक सुरेश के पुत्र नितिन राठौर और उसके दोस्त फुलेरा गांव निवासी और वर्तमान में गोकलपुरी निवासी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। संजय की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त एक मफलर, बाइक, प्लास्टिक की खाली बोतल, राशन कार्ड, एसबीआई बैंक पास बुक और एसबीआई बैंक के आईडी कार्ड की छायाप्रति बरामद की गई।
विज्ञापन
एएसपी के मुताबिक, नितिन ने पूछताछ पर बताया कि पिता सुरेश राठौर ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता सुरेश उसे रुपये नहीं देता था। इसी वजह से पिता को बहला-फुसलाकर मकान की पावर ऑफ अटार्नी अपने नाम करा ली थी। मगर, पिता मकान में आने नहीं देता था। इसी रंजिश के कारण उसने दोस्त संजय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये डॉक्टर दोस्त के साथ मिलकर चलाता था सेक्स रैकेट, खुले कई बड़े राज, देखिए तस्वीरें
दूसरी ओर से संजय ने पूछताछ पर बताया कि सुरेश राठौर ने करीब सात माह पहले एक लाख 10 हजार रुपये उधार लिये थे। बार-बार मांगने पर भी वह रुपये नहीं दे रहा था। नितिन से तय की गई साजिश के तहत 20 फरवरी की शाम करीब साढे़ छह बजे वह सुरेश राठौर को लोन दिलवाने का लालच देकर बालैनी लेकर आया था। रास्ते में दोनों ने शराब पी ली थी। सुरेश को ज्यादा शराब पिलाई गई।
इसके बाद उसे हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अपने मामा की ट्यूबवेल पर लेकर गया। वहां पर सुरेश से उधार दिए गए रुपयों की मांग की, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। उसने मफलर से सुरेश का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। जेब से सामान निकाल लिया। बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर सुरेश के शव पर उडे़ल दिया और आग लगा दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/