फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर चलाता था सेक्स रैकेट, विरोध करने पर शिक्षिका की हत्या, अब ऐसे खुला खौफनाक वारदात का राज

Thu, 25 Feb 2021 07:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Feb 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: A doctor used to run a sex racket with friend in Meerut and now arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह डॉक्टर अपने साथी साथ मिलकर उसके ही घर में सेक्स रैकेट चलाता था। यही नहीं डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पत्नी की हत्या भी कर डाली। दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 

Meerut News: A doctor used to run a sex racket with friend in Meerut and now arrested
महिला टीचर की हत्या का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
शास्त्री नगर सेक्टर-2 निवासी टेंट व्यापारी संजय लूथरा ने पहले अपने डॉक्टर दोस्त रजत भारद्वाज के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। इसके बाद पति ने नशीला पदार्थ खिलाया और फिर रात में डॉक्टर ने घर पर आकर तकिए से दबाकर शिक्षिका की हत्या कर दी। मायके वालों की शिकायत पर नौचंदी थाने की पुलिस ने टेंट व्यापारी पति को हिरासत में लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नौचंदी थाना पुलिस ने आरोपी पति को छोड़ने की बात कही थी। चंदा के मायके वालों ने एसएसपी से जांच कराने की मांग की थी। एसएसपी ने खुद मामले की जांच कर पति संजय से पूछताछ की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Meerut News: A doctor used to run a sex racket with friend in Meerut and now arrested
आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

घर में चलाते थे सेक्स रैकेट
आरोपी पति टेंट व्यापारी संजय लूथरा और डॉक्टर रजत भारद्वाज घर में सेक्स वर्करों को बुलाकर गलत काम कराते थे। शिक्षिका का विरोध करती थी। इन्हीं कारणों से उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। शास्त्री नगर सेक्टर-2 निवासी संजय लूथरा ने तीन दिन पहले पत्नी चंदा की हत्या कर दी थी। हत्या में संजय का दोस्त डॉ. रजत भारद्वाज भी शामिल था। नौचंदी पुलिस ने संजय लूथरा को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट ना होने पर थाने से क्लीन चिट दे दी थी। मायके वालों की शिकायत पर एसएसपी ने जांच करा दी। संजय के मोबाइल में एक फोटो मिला, जिसमें डॉक्टर महिला की गला दबाकर हत्या करता नजर आ रहा है। इसी फोटो के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: A doctor used to run a sex racket with friend in Meerut and now arrested
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार संजय और डॉ. रजत गहरे दोस्त हैं। संजय की पत्नी शिक्षिका थी। चंदा बच्चों को पढ़ाने के लिए जब स्कूल में जाती थी, तभी संजय और रजत सेक्स वर्करों को घर पर बुलाते थे। इसकी जानकारी लगने पर चंदा ने कई बार विरोध किया। दो महीने से दोनों चंदा को मारने के के लिए प्लान बना रहे थे। अपने प्लान के मुताबिक, संजय ने चंदा नशीला पदार्थ खिलाया और फिर रात में मिलकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Meerut News: A doctor used to run a sex racket with friend in Meerut and now arrested
शिक्षिका चंदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पहले तलाक और फिर की कोर्ट मैरिज
संजय लूथरा के गलत आचरण के चलते शिक्षिका चंदा का उससे अक्सर विवाद रहता था। वर्ष 2015 में दोनों के बीच तलाक भी हो गया था। बाद में संजय में अपने परिजनों के साथ खतौली उसके मायके में जाकर माफी मांगी और फिर दोबारा से चंदा से कोर्ट मैरिज की। लेकिन संजय ने गलत काम नहीं छोड़े। उसने दोस्त रजत के साथ मिलकर पत्नी को मार दिया। 15 दिन पूर्व भी चंदा और संजय लूथरा के बीच मारपीट हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed