फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones and firing in baghpat

गोतस्करों ने की फायरिंग और पथराव

Fri, 11 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 11 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Stones and firing in baghpat
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के बड़ौली गांव में बुधवार की रात गो तस्करों ने ग्रामीणों पर फायरिंग और पथराव कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तस्करों ने अपने को घिरा देख हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस वारदात से ग्रामीणों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोकशी में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार की रात बड़ौली गांव में डीसीएम से गो तस्कर पहुंचे। आरोपियों ने चार गाय और बछड़े जबरन वाहन में चढ़ाने लगे। इस बीच गांव के युवक राजीव ने तस्करों को देख शोर मचा दिया। इस पर एक अन्य युवक पप्पू ने ट्रैक्टर-ट्राली अड़ाकर डीसीएम को रोकने का प्रयास किया। इस बीच मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के ललकारने पर आरोपियों ने उन पर फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। पथराव में गांव के अशोक, जितेंद्र और नाहर सिंह घायल हो गए। फायरिंग और पथराव से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। इसके बाद आरोपियों ने तमंचों से फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से  315 बोर का एक खोखा बरामद किया है। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी पहले भी पशुओं को नशीला इंजेक्शन लगाकर ले जा चुके हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed