फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sour Prhladpur village tubewells student found the body in the sea

खट्टा प्रह्लादपुर गांव में छात्र की ट्यूबवेल की हौज में लाश मिली

Wed, 05 Oct 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Oct 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में एक आठवीं के छात्र की मंगलवार सुबह ट्यूबवेल के हौज में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह घर से अपने दोस्तों के साथ दौड़ लगाने के लिए गया था। 
विज्ञापन


किसान राकेश का बेटा तरुण (14) गांव के ही देव नागरी इंटर कालेज में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह प्रतिदिन सुबह के समय अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने जाता था। मंगलवार सुबह भी अपने तीन-चार दोस्तों के साथ दौड़ लगने के लिए गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव में ही स्कूल जा रहे कुछ छात्रों को उसका शव ढिकौली-खट्टा प्रह्लादपुर मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के हौज में पड़ा दिखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि ट्यूबवेल पर पानी में उतरे करंट से उसकी मौत हुई होगी। तरुण दो बहनों का अकेला भाई था। दोनों बहने छोटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed