फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sankrud case: threat to dalit sister's father

सांकरौद मामला : पिता को फोन पर दी धमकी

Sat, 28 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 28 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकरौद खाप पंचायत का मामला एक बार भी चर्चाओं में आ गया है। जिन दलित बहनों को खाप पंचायत के फरमान सुनाए जाने आरोप था। अब उन बहनों के पिता को फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी से गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


सांकरौद गांव की एक दलित युवती ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उसके भाई का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों अपनी मर्जी से घर से चले गए थे। मेरठ पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर खेकड़ा पुलिस उन्हें वहां से साथ ले आई थी। बाद में खेकड़ा पुलिस ने साजिश कर उसके भाई को डोडा लगाकर जेल भेज दिया था। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर युवती के परिजनों और गांव के लोगों ने खाप पंचायत कर उससे और उसकी बहन से दुष्कर्म कर निर्वस्त्र घुमाने का फरमान सुनाया था। इस मामले की गूंज विदेशों तक पहुंच गई थी।

उधर, युवती ने आरोप लगाया था कि गांव के युवक ने नौकरी का झांसा देकर उसका अपहरण कर दिल्ली में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने आरोपी व उसके भाई दिल्ली पुलिस के सिपाही पर भी रेप का आरोप लगाया था। यह मामला सुर्खियों में रहा था। केस की विवेचना सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो रही है। यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।


दलित युवती के पिता ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर में दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनके मोबाइल पर अलग- अलग नंबर से फोन आ रहे है। फोनकर्ता उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूूरा परिवार काफी भयभीत है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि इस मामले में मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed