{"_id":"599f2e5b4f1c1b43728b46d1","slug":"ruckus-in-protest-against-robberies-market-closes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के विरोध में व्यापारियों का हंगामा, बाजार बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती के विरोध में व्यापारियों का हंगामा, बाजार बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय में सराफा व्यापारी की दुकान में डकैती के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन ढलते ही करीब 50 लाख रुपये की डकैती की वारदात से व्यापारी सन्न रह गए। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। बाजार बंद कर दिए गए। व्यापारियों ने एसपी से कहा कि वह दुकानें कैसे खोलें। बदमाश बेखौफ हैं। कारोबारी महफूज नहीं है।
कसबा पुलिस चौकी के पास वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने सिस्टम को सीधे चुनौती दी है। नाराज व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। दुकानदारों का आरोप है कि सीओ दिलीप कुमार ने कह दिया व्यापारियों का बाजार है, इसे खोलना न खोलना उनकी मर्जी। इस पर व्यापारी भड़क गए। सीओ से नोकझोंक हुई। पुलिस को वापस लौटना पड़ा। एसपी डी प्रदीप कुमार के यहां पहुंचते ही व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
पीड़ित कारोबारी ने एसपी को बताया कि उसका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसपी ने जल्द से जल्द वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया। कई थानों की पुलिस सराय में मौजूद है। सराय के चेयरमैन मांगेराम यादव ने वारदात के खुलासे की मांग की। उन्होंने यही ऐसा ही रहा तो व्यापारी अपना कारोबार कैसे करेंगे।
विज्ञापन
कस्बा में सर्राफ अंकित वर्मा के मकान में 14 नवंबर 2016 की रात बदमाशों ने मकान में डाका डाला था। मकान से लाइसेंसी रिवाल्वर और लाखों रुपये के आभूषण लूटकर ले गए थे। पुलिस अभी तक रिवाल्वर तक बरामद नहीं कर पाई है। एक साल भी नहीं हुआ कि बदमाशों ने यहां दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया।
शोरूम पर अकेला नहीं था कारोबारी
अमीनगर सराय। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उस समय वहां पर एक दर्जन लोग मौजूद थे। व्यापारी गणेश महोत्सव के आयोजन की चर्चा कर रहे थे। बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बदमाश दो-दो पिस्टल लिए हुए थे।
सराय के भूगोल से वाकिफ थे बदमाश
दो बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया, उससे जाहिर है कि वह कसबा सराय के अलावा दुकान के पूरे भूगोल से वाकिफ थे। कारोबारी विपुल को गन प्वाइंट पर लेकर चाबी मांगी। विपुल ने आनाकानी की तो उसे धमकाते हुए यह तक बता दिया चाबी कहां रखी है। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही सीसीटीवी के तार काट दिए। फायरिंग कर बदमाश आसानी से फरार हो गए।
गोलियां चली तो मची भगदड़
अमीनगर सराय। वारदात के बाद जैसे ही बदमाश फायरिंग करते हुए फरार होने लगे मुख्य बाजार में भगदड़ मच गई। लोग जाने बचाने के लिए दुकानों में दुबक गए।
चौकी इंचार्ज ने किया बदमाशों का पीछा
अमीनगर सराय। डकैती के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग रहे थे। गोली की आवाज सुनकर चौकी इंचार्ज मनिंदर सिंह मुख्य बाजार की तरफ दौड़े। फासला करीब 50 मीटर का था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौकी इंचार्ज हवाई फायरिंग करते हुए पीछे दौड़ने लगे। उन्होंने लोगों से भी मदद के लिए कहा, लेकिन कोई बदमाशों की ओर से की जा रही फायरिंग के आगे कोई हिम्मत नहीं कर पाया।
विधायक बोले, बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी
अमीनगर सराय । भाजपा विधायक योगेश धामा ने पीड़ित कारोबारी से वारदात की जानकारी ली। उन्होंने कहा वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने और बदमाशों की गिरफ्तार के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।
उन्होंने आईजी और डीआईजी से बात कर मामले से अवगत कराया। भाजपा विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटा हैं। इस दौरान अधवेश पाराशर एडवोकेट, ईश्वर दयाल, अमित कुमार, रविंद्र, मोहित कुमार, कपिल कुमार, सचिन कुमार, श्रीचंद मौजूद रहे।
व्यापारियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए
बृहस्पतिवार को देर रात आईजी रामकुमार मौके पर पहुंचे। सरेआम वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।
व्यापारियों ने कहा सीओ बागपत और सिंघावली अहीर पुलिस ने गलत भाषा का प्रयोग किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आईजी ने पूरे मामले की जानकारी ली और जांच कराने का भरोसा दिलाया।
विधायक योगेश धामा ने भी आईजी से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बदमाश गिरफ्त में होने चाहिए। आईजी ने कहा कि दो दिन में वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस अफसरों के व्यवहार की जांच कराई जाएगी।
सराय चौकी सस्पेंड
अमीनगर सराय। डकैती की वारदात के बाद चौकी पुलिस, सिंघावली अहीर इंस्पेक्टर और सीओ बागपत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक योगेश धामा ने भी नाराजगी जाहिर की। आईजी रामकुमार ने देर रात पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया है। सीओ खेकड़ा संजीव सुमन ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमीनगर सराय चौकी इंचार्ज समेत यहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।