फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery was khatta gang

खट्टा गैंग ने की थी लूटपाट

Tue, 21 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 21 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Robbery was khatta gang
दोघट पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से मात्र 100 मीटर दूर नैथला मार्ग पर रविवार रात 10 राहगीरों से लूटपाट राहुल खट्टा गैंग की करतूत बताई जा रही है। पुलिस ने सोमवार शाम चार बदमाशों को हिरासत में लेकर लूटी गई तीन बाइक, चार मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि इसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। उधर, वारदात से अनजान बने रहने वाले सरूरपुुर चौकी प्रभारी दिनेश चंद समेत तीन पुलिसवालों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब सवा नौ बजे बदमाशों ने दस राहगीरों से लूटपाट की थी। चार पीड़ितों ने दो बाइक, करीब 15 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल और अन्य सामान लूटने की पुलिस से शिकायत की। इस दौरान बदमाशों ने हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास हरियाणा से बागपत में मैजिक लेकर आ रहे गुलफाम से छह हजार रुपये नगद और दस्तावेज लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बदमाशों ने निवाड़ा गांव के सामने गांव नौरोजपुर गांव जा रहे एलडीसी क्लर्क राहुल और उसके साथी प्रवेश से बाइक व 22 हजार रुपये नगद लूट लिए। सेट्रो कार में सवार लोगों से भी बदमाशों ने लूटपाट की।

इसका पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चार लुटेरों को दबोच लिया। उनके पास से कार के अलावा लूटी गई तीन बाइक, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए बदमाश राहुल खट्टा गैंग के हैं। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसका खुलासा नहीं किया है। एसपी पूनम का कहना है कि इस मामले में कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 

लूट में तीन जनपदों के बदमाश शामिल ः बागपत। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लूट की वारदात में शामिल राहुल खट्टा गैंग के बदमाश बागपत, मेरठ और सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनमें से एक बदमाश ने तो राहुल खट्टा के साथ मिलकर बागपत के एक व्यापारी का अपहरण भी किया था। 

टटीरी पुलिस ने भागते हुए पकड़ा बदमाश 
बागपत। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जनपद में चेकिंग अभियान के दौरान टटीरी कस्बा चौकी पुलिस ने दो बाइकों पर भाग रहे पांच बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके चार साथी भाग निकले। इसी बदमाश से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके साथियों को पकड़ा। 

नौरोजपुर रोड पर छोड़ भागे लूटी बाइक 
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नैथला मार्ग पर दो बाइक लूटने के बाद बदमाशों ने नौरोजपुर मार्ग पर वारदात एक बाइक लूटी। नैथला मार्ग पर लूटी गई एक बाइक को बदमाश वहीं छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।

सहाब! यहां कोई लूट नहीं हुई
 बागपत। एक के बाद एक लूट की जानकारी मिलते ही एएसपी पुलिस टीम के साथ नैथला मोड पर पहुंचे। इसी दौरान घटनास्थल के पास स्थित सरूरपुर चौकी पर तैनात पुलिसवालों से एएसपी ने घटना के बारे में पूछा उन्होंने फटाक से जबाव दिया कि यहां तो कोई लूट नहीं हुई है। नौरोजपुर क्षेत्र में लूट होने की जानकारी मिल रही है। इस पर एएसपी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी। एसपी पूनम ने पुलिसवालों की लापरवाही मानी। उन्होंने चौकी प्रभारी एसआई दिनेश चंद, एसआई महिपाल सिंह और एचसीपी हॅंसराज को लाइन हाजिर कर दिया।

फायरिंग करके भाग रहे चार बदमाश पकड़े
दोघट पुलिस ने पुसार चौराहे के पास से रविवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो तमंचे और होंडा सिटी बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि भभीसा गांव में डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बदमाश एक मकान में फायर करके भाग रहे थे। 

एएसपी अजीजुल हक ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपी मौजिजाबाद नांगल निवासी रवि पुत्र कृष्णपाल, भारत पुत्र राजपाल, सनुज पुत्र ओमपाल और मोदीनगर के खंजरपुर विजय उर्फ बोबी हैं। पूछताछ करने पर आरोपी बॉबी ने बताया कि भभीसा गांव के उनके रिश्तेदार ने अपने गांव के एक युवक की तीन साल पूर्व बंदायू से शादी कराई थी।

शादी कराने की एवज में बोबी अपने साथियों के साथ मिलकर युवक से डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। रविवार को आरोपी बोबी अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचा। वहां पर उसने रुपये देने का दबाव बनाया।

रुपये देने में असमर्थ रहने पर आरोपियों ने उसके मकान में फायरिंग करते हुए कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बागपत के पुसार चौराहे के पास पहुंचे। आरोपी वहां पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया गया। 


सेना में जाने की तैयारी कर रहा था आरोपी सनुज
बागपत। पकड़े गए आरोपी सनुज का कहना है कि वह 12वीं पास है। वह सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। आरोपी भारत और बोबी का कहना है कि वे 10वीं पास है तथा रवि गांव में खेतीबाड़ी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed