फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery in three house

परिवार को बंधक बना तीन घरों में लाखों का डाका

Tue, 17 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 17 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Robbery in three house
बागपत में सोमवार रात नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने क्यामपुर गांव में जमकर कहर बरपाया। उन्होंने
विज्ञापन

दो भाईयों समेत तीन घरों में घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। लाखों की नगदी और जेवरात लूटकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस इस घटना में किसी नजदीकी का हाथ मानकर घटना को संदिग्ध मान रही है।

क्यामपुर निवासी गफ्फार अपनी पत्नी आबिदा और पांच बच्चों के साथ रविवार रात मकान में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे मकान के गेट पर उनका नाम लेकर किसी ने आवाज लगाई, जैसे ही वे गेट के पास पहुंचा, बदमाशों ने फायर करते हुए लात मारकर गेट खोल दिया और 18-20 बदमाश घर के भीतर घुस गए।
विज्ञापन


उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बनाकर घर में जमकर लूटपाट की और 45 हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। मकान के दूसरे कमरे में उनका भाई सत्तार और उसकी बीवी गुलफशां सोई थी। एक महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी बदमाशों ने उनके भी सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। शादी का सारा जेवर बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बदमाश गफ्फार को अपने साथ लेकर जमील के घर पर गए। जमील के परिवार को भी बदमाशों ने बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लूट लिया। इसके अलावा बदमाशों ने पड़ोसी समीम के घर में भी लूट करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दुकान से 50 हजार की चोरी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा निवासी इस्लाम की अग्रवाल मंडी टटीरी में लोहे का सामान बनाने की दुकान है। रविवार देर रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर लोहे की चार चादर, एक कटर समेत करीब 50 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की गई है।


पुजारी से लूटपाट  
अमीनगर सराय। कस्बा निवासी पुजारी सुधीर शर्मा रविवार शाम हिसावदा से अपने घर लौट रहे थे। कस्बे से मात्र 300 मीटर पहले रास्ते में घात लगाए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 300 रुपए और  कागजात लूट लिए। उसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने थाना पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed