फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD leader's escape from Sirsoli

रालोद नेता का सिरसली से पलायन

Thu, 23 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 23 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
RLD leader's escape from Sirsoli
सिरसली गांव में बंद पड़ा रालोद नेता प्रवीण तोमर का मकान - फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली क्षेत्र के सिरसली गांव में हुई भूपेंद्र की हत्या में पुलिस के कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार को रालोद नेता प्रवीण तोमर नेपरिवार समेत गांव से पलायन कर दिया।
विज्ञापन


 भूपेंद्र पुत्र भोपाल सिंह निवासी सिरसली की 27 सिंतबर 2016 को हत्या की। इस मामले में सतेंद्र पुत्र निर्भय, सुरेश पाल पुत्र अभय राम, रेखा पत्नी सतेंद्र, मनोज पुत्र योगेंद्र, अर्जुन पुत्र सतेंद्र, निर्भय पुत्र जहन्ना के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई । पुलिस ने सुरेश पाल पुत्र अभयराम को गलत नामजदगी मानकर केस से बाहर निकाल दिया। जबकि रेखा पत्नी सतेंद्र फरार चल रही है। बाकी आरोपी जेल भेजे और मकान की कुर्की भी की। इस हत्या में तीन लोगों के नाम भी प्रकाश में आए। इनमें सुबोध उर्फ काला निवासी जिवाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। दूसरे आरोपी अनिल पुत्र नरेंद्र निवासी ककडीपुर थाना बिनौली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। तीसरा नाम सोनू पुत्र महेंद्र निवासी गूंगा खेड़ी का कांधला में मर्डर हो गया था। मुख्य आरोपी सतेंद्र का बड़ा बेटा आयुष गांव में दो युवकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने जेल भेजा, लेकिन अब आयुष जमानत पर जेल से बाहर आकर प्रवीण तोमर को जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस कार्यशैली से नाराज होकर बुधवार को रालोद नेता प्रवीण तोमर और उसके परिवार ने गांव से पलायन कर दिया। उन्होंने कहा काफी कहने के बाद पुलिस अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed