{"_id":"57eadce94f1c1bcd26574776","slug":"rld-leader-and-brother-of-fireman-killed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता के भाई और दिल्ली में फायरमैन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रालोद नेता के भाई और दिल्ली में फायरमैन की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 28 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली/बड़ौत (बागपत)। बिनौली थाना क्षेत्र के गांव सिरसली में रालोद नेता के भाई और दिल्ली में फायरमैन भूपेंद्र तोमर (47) की मंगलवार सुबह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग गए। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस को दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। बाद में एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को मौके से छह गोली के खोखे मिले हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सिरसली गांव निवासी भूपेंद्र तोमर पुत्र स्वर्गीय भोपाल सिंह दिल्ली फायर ब्रिगेड में फायरमैन के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती दिल्ली सचिवालय फायर स्टेशन पर थी। वह अपने गांव से ही ड्यूटी करते थे। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे अपनी बाइक से खेत में घर लौट रहे थे। मकान के नजदीक पहुंचते ही पड़ोसी सतेंद्र के मकान में कुछ हथियार बंद लोग निकले। आरोपियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। भूपेंद्र सात गोली लगने से जमीन पर गिर गए और घायल हो गए। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल भूपेंद्र को परिजन मेरठ अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
परिजन शव को लेकर वापस गांव में आए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। उनकी मांग थी मौके पर एसपी को बुलाया जाए। एसपी पूनम जनपद से बाहर होने के कारण मौके पर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में प्रवीण तोमर ने गांव के ही सतेंद्र पुत्र निर्भय सिंह, रेखा पत्नी सतेंद्र, सुरेश पाल पुत्र आभे राम, मनोज पुत्र योगेंद्र, निर्भय पुत्र ज्ञान सिंह, आर्यन पुत्र सतेंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। माना जा रहा है जानलेवा हमले के केस में समझौते को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में हत्या हुई है।
विज्ञापन
बिनौली थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।