{"_id":"59418fb94f1c1b6c088b465c","slug":"report-will-be-filed-against-five-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वीडीओ के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच वीडीओ के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-पिलाना
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
पिलाना में बैठक करते ग्राम पंचायत अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में तालाबों की खुदाई और सोलर लाइटों में बरती अनियमितता और भुगतान की जांच के लिए टीम पिलाना ब्लॉक पहुंची। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम को अफसरों को सहयोग नहीं मिला और अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए। प्रभारी खंड विकास अधिकारी विकास कुमार ने पांच ग्राम विकास अधिकारी और दो पंचायत अधिकारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
जिले के सभी ब्लॉक के गांवों में तालाबों की खुदाई और सोलर लाइट लगवाई। इसका भुगतान शासन ने कर दिया था। इन कार्यों में प्रत्येक ग्राम स्तर पर गड़बड़ की आशंका को देख सीडीओ चांदनी सिंह ने सभी ब्लॉक में इन कार्यों के लिए हुए भुगतान की जांच के लिए अफसरों की टीमों का गठन किया था।
बुधवार से पिलाना ब्लॉक में टीम तो पहुंची, लेकिन वहां अफसरों का सहयोग नहीं मिला। टीम ने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी एवं जांच टीम अध्यक्ष हुबलाल को सौंप दी। डीडीओ ने थाना सिंघावली अहीर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
पिलाना ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ विनोद कुमार ने थाना सिंघावली अहीर में तहरीर देकर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं, ताकि कोई भी आगे से जांच टीम का विरोध न कर सके।
ग्राम सचिवों में व्याप्त हो गया रोष
पिलाना ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जिले के ग्राम सचिवों में रोष व्याप्त हो गया है। ब्लॉक परिसर में बैठक की। जांच टीम का विरोध किया। आगे की रूपरेखा पर मंथन किया। इसमें काफी संख्या में ग्राम सचिव मौजूद रहे।