फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration dealer's house eight million robbery

राशन डीलर के मकान में आठ लाख का डाका

Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer's house eight million robbery
मवीखुर्द गांव में डकैती के बाद विलाप करती महिला - फोटो : amar ujala
बागपत के बालैनी के मवी खुर्द गांव में राशन डीलर के मकान में बुधवार रात बदमाशों ने डाका डाला। बदमाश मकान से 1.60 लाख की नकदी, आभूषण समेत करीब आठ लाख रुपये सामान लूटकर ले गए। पहचाने गए एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

 

राशन डीलर शकील पुत्र इमामुद्दीन बुधवार को किसी काम से दिल्ली गया था। रात में मकान में उनकी पत्नी मीना, दो बेटे कामिल, जैकब और भतीजी खुशबू थी।  रात करीब एक बजे 10-12 सशस्त्र बदमाश दीवार कूदकर मकान में घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर कमरे में रखी सेफ और संदूक की चाबी मांगने लगे। नहीं मिलने पर उनके साथ मारपीट की। बाद में अलमारी और सेफ का ताला तोड़कर 1.60 लाख की नकदी, 15 तोले सोने, डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण समेत करीब आठ लाख रुपये का कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया था। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो उनको जान से मार दिया जाएगा। इस दौरान एक बदमाश को पीड़ितों ने पहचान लिया था। सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची बालैनी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि घटना में चार लोग शामिल रहे है। इनमें एक को पहचान लिया गया था। उसको पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


बदमाशों के निशाने पर ओर भी मकान 
बालैनी। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश सत्यपाल नाम के व्यक्ति के बारे में जानकारी कर रहे थे। उनका कहना था कि गांव में सत्यपाल कौन है। उसका मकान कहां पर है। जानकारी नहीं होने पर मना कर दिया था। पुलिस मान रही है कि बदमाशों के निशाने पर ओर भी मकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों को पुलिस ने धमकाया, रोष 
बालैनी। पीड़ितों का कहना है कि घटना की सूचना देने के करीब 30 मिनट बाद यूपी-100 की गाड़ी पहुंची। जबकि बालैनी पुलिस डेढ़ घंटे देरी से आई। थाने के एक अफसर ने कार्रवाई करने के बजाए उनको धमकाया। कहा कि कोई घटना नहीं हुई है। झूठी कहानी बना रहे हो। इससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने मकान में पहुंचकर सबसे पहले बिखरे सामान को इकट्ठा कराया और कहा कि इस बारे में मीडिया कर्मियों को न बताना। यदि उनको जानकारी दे दी तो गायब सामान नहीं मिलेगा। 

डेढ़ घंटे रहे मकान में बदमाश 
बालैनी। पीड़ितों का कहना है कि बदमाश मकान में रात एक बजे घुसे थे। उसके बाद ढाई बजे वहां से गए। बदमाशों ने लूट करते समय गोली मारने तक की धमकी दी थी। अधिकांश बदमाश चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए थे।


तीन दिन में हो चुकी है दो डकैती 
बागपत। जनपद में बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले तीन दिन की बात करें तो डकैती की दो घटना हो चुकी है। रविवार रात पुराना कस्बा के केतीपुरा मोहल्ले में कपड़ा व्यापारी अब्दुल हक के मकान को निशाना बनाया। बुधवार रात मवीखुर्द में बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। इनके अलावा चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। चांदीनगर क्षेत्र के सिंगौली तगा गांव में बदमाशों ने मंगलवार रात छह मकानों को निशाना बनाया था। इनमें से चार मकान में चोरी की, जबकि दो मकानों में जाग होने पर बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए। लगातार घटनाओं से पब्लिक में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed