फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prison cell of video capturing

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होने लगी बंदियों की पेशी

Thu, 06 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 06 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बंदियों की पेशी होनी शुरू हो गई। अब उन बंदियों को ही जेल से कोर्ट में लाया जा रहा है, जिन केस में उनका ट्रायल चल रहा है। 
विज्ञापन


जेल से कोर्ट में पेशी पर आते समय बंदी रास्ते में और कचहरी हवालात में मारपीट करते थे। कई बार इसको लेकर हंगामा हुआ था। कई अपराधी रास्ते से फरार भी हो चुके हैं। उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमे भी दर्ज हुए। साथ ही उनको लाने और ले जाने में सरकार का काफी खर्च होता था। इसी को देख सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराने की शुरूआत की। इसके चलते जिला कारागार के अपराधियों की भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होनी शुरू हो गई। हर रोज दर्जनों अपराधियों की पेशी हो रही है। 
विज्ञापन



जेल अधीक्षक डॉ. एमएल यादव ने कहा रिमांड वाले बंदियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हो रही है। कोर्ट में उन बंदियों को भेजा जा रहा है, जिनका केस में ट्रायल चल रहा है। अभियोजन अधिकारी एसके सिंह ने कहा जिला जेल या अन्य दूरस्थ जेलों में बंद अपराधियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सभी बंदियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी शुरू होने के बाद पुलिस को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही सरकार का खर्च भी बचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed