कुख्यात बदमाश 'बाबा' पर एक लाख का इनाम घोषित, कई महीने से पुलिस के लिए बना है सिरदर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में खैला गांव के कुख्यात बदमाश अंकित उर्फ बाबा पर नोएडा के फेज-3 थाने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उस पर नोएडा के फेज-2 थाने से 50 हजार और चांदीनगर थाने से 25 हजार का इनाम पहले ही घोषित किया हुआ है। इस तरह अब वह एक लाख रूपये का इनामी हो गया है। गांव में पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या के मामले में भी वह फरार चल रहा है।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव में 18 जुलाई को पूर्व प्रधान राजे के पुत्र विनोद की चुनावी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। इस मामले में खैला के अंकित उर्फ बाबा समेत दो बदमाशों के नाम सामने आए थे। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके घर पर कुर्की के नोटिस भी चस्पा कर चुकी है।
इसके अलावा 27 सितंबर को प्रधानी का चुनाव निविर्रोध लड़ने के लिए अंकित उर्फ बाबा ने गांव में पम्फलेट भी डाले गए थे। जिससे गांव में दहशत फैल गई थी। चांदीनगर पुलिस ने इस मामले में भी उसके खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
वहीं नोएडा के फेज-2 थाने पर उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। व्यापारी का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में फेज-2 थाने से फरार चल रहा था। नोएडा के फेज-3 थाना पुलिस से मंगलवार को उस पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है। अब वह एक लाख का इनामी हो गया है। उसकी तलाश में बागपत, नोएडा पुलिस लगी हुई है, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा।
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: धमकी देकर निर्विरोध प्रधान बनना चाहता है 'बाबा', जानें- आखिर कौन है ये शातिर बदमाश
चांदीनगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि नोएडा से अंकित उर्फ बाबा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/