फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat murder case: Criminal Ankit wants to become unopposed Pradhan of village by the threat

दुस्साहस: धमकी देकर निर्विरोध प्रधान बनना चाहता है 'बाबा', जानें- आखिर कौन है ये शातिर बदमाश

Sun, 29 Sep 2019 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Sep 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Baghpat murder case: Criminal Ankit wants to become unopposed Pradhan of village by the threat
धमकी भरा पत्र और अंकित उर्फ बाबा का फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव में शुक्रवार रात कुख्यात बदमाश ने पैम्फलेट फेंककर धमकी दी कि यदि प्रधानी के चुनाव में उसके सामने कोई खड़ा हुआ तो उसका अंजाम पूर्व प्रधान के बेटे विनोद की तरह होगा। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। विनोद के परिजनों ने एसपी से शिकायत की है। चांदीनगर थाने के दरोगा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


खैला गांव निवासी पूर्व प्रधान राजे के पुत्र मनोज ने बताया कि उसके भाई विनोद की 18 जुलाई को अंकित उर्फ बाबा निवासी खैला समेत दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस दोनों बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उसका भाई विनोद प्रधान का चुनाव लड़ना चाहता था। इसलिए उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात गांव में अंकित उर्फ बाबा के नाम से जगह-जगह गलियों में पैम्फलेट पड़े मिले। इस पर लिखा हुआ था कि मैं अंकित उर्फ बाबा सभी गांववासियों से मेरा निवेदन यह है कि मुझे अपने गांव में निर्विरोध प्रधानी चाहिए। अगर निवेदन से भी नहीं समझ में आया तो फिर रिजल्ट आपके सामने है। अगर मुझको किसी की सूचना मिली तो फिर अंजाम विनोद की तरह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट भरने के लिए गेट तो नहीं पर बड़ागांव की नहर भी पार नहीं करने दूंगा। धन्यवाद। धमकी भरे पैम्फलेट मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। उन्होने एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से मामले की शिकायत की। एसपी ने चांदीनगर थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हल्का इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश ने अंकित उर्फ बाबा के खिलाफ धारा 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: बागपत: पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

कौन है अंकित उर्फ बाबा

अंकित उर्फ बाबा शातिर अपराधी है। उस पर दिल्ली, हरियाणा प्रदेशों के अलावा बागपत व गाजियाबाद जिलों में हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज है। उसने साकेत दिल्ली में कचहरी के बाहर पुलिस कस्टडी में एक युवक की हत्या की थी। इस मामले में वह फरार है। दिल्ली पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा है। तीन प्रदेशों की पुलिस उसके पीछे पड़ी हुर्ई है। 

प्रधानी चुनाव में बढ़ेगी पुलिस की चुनौती

जिले में वर्ष 2020 में प्रधानी के चुनाव होने हैं। गांव-गांव में लोगों ने चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिशों का दौर शुरू हो गया है। अपराधी गुपचुप तरीके से लोगों को डरा धमका कर प्रधानी के चुनाव लड़ने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। कई जगह खूनी संघर्ष भी हो सकता है। प्रधानी का चुनाव पुलिस के लिए सिर दर्द बनेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed