फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   police cauhght Alcohol smuggling in baghpat

चुनाव के लिए मंगाई गई थी 307 पेटी शराब

Sun, 11 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
police cauhght Alcohol smuggling in baghpat
बागपत कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से एक कैंटर और एक लग्जरी कार से 307 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर पकड़े हैं। पुलिस का कहना है कि यह शराब चुनाव में वितरित करने के लिए लाई जा रही थी। शराब की कीमत करीब 20.25 लाख रुपये है।
विज्ञापन


कैंटर में शराब ले जाते हुए सोनीपत के सिसाना निवासी सतीश पकड़ा गया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी सतीश ने शराब तस्करी करने के लिए कैंटर में अलग से बॉडी बनवा रखी है। आरोपी ने कैंटर में चौकर के कट्टे भर रखे थे। उसके कैंटर से 295 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन


यह शराब पंजाब मार्का है। इनमें से कुछ शराब धोखाधड़ी करके बनाई गई है। इनके लेबर और ढक्कन अलग-अलग है। इसके अलावा एक लग्जरी कार से 12 पेटी शराब मिली है। कार से शराब ले जाते हुए मेरठ के टीपीनगर की गुप्ता कॉलोनी निवासी संजय और सन्नी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ी गई शराब की कीमत करीब सवा 20 लाख रुपए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लेकर मेरठ जा रहे थे। शराब चुनाव में इस्तेमाल होनी थी।


500 रुपये मिलते है एक चक्कर के
बागपत। आरोपी सन्नी और संजय का कहना है कि उन्हें सोनीपत से मेरठ तक शराब से भरी कार ले जाने के लिए 500 रुपये मिलते है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे इस काम को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed