{"_id":"58efcfd84f1c1b9c36cf91c9","slug":"pitayi-ke-badle-mein-imran-ko-maara","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के बदले में इमरान को मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई के बदले में इमरान को मारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
इमरान हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए मौहल्ला मुंडाला निवासी आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। पुलिस ने दो दिन पहले हुए खेकड़ा नगर के सत्ताईस वर्षीय युवक इमरान हत्याकांड के मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा। पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर इमरान की हत्या की।
मंगलवार की रात्रि में करीब साढे़ नौ बजे नगर की नालापार की सरस्वती कॉलोनी निवासी सत्ताईस इमरान पुत्र रफीक की पाठशाला मार्ग स्थित तालाब पर छुरी से गला रेतकर हत्या की। इसमें मृतक इमरान के भाई मिददी ने विक्की उर्फ लाला पुत्र कृष्णपाल समेत तीन के खिलाफ खेकड़ा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी ने बताया बुधवार की रात्रि में सूचना मिली हत्यारोपी पाठशाला मार्ग स्थित एक हैंडलूम इकाई के पीछे नलकूप पर छिपे हुए हैं। वहा पर पुलिस बल के साथ दबिश देकर घेराबंदी करके तीनों हत्यारोपी (विक्की उर्फ लाला, दिनेश सैनी और गौरव सैनी) को हत्या में प्रयुक्त छुरी समेत गिरफ्तार किया। तीनों हत्यारोपी मृतक के ही पड़ोसी सरस्वती कॉलोनी के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद थाना प्रभारी ने बताया एक वर्ष पहले इमरान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विक्की उर्फ लाला की पिटाई कर दी थी। तभी से विक्की उनसे रंजिश रखने लगा। इसका बदला लेने के लिए इमरान को तालाब पर बुलवाकर छुरी से गला रेतकर हत्या की। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों का बृहस्पतिवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया। तीनों को जिला जेल भेजा गया।