फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pistol Factory intercepted

तमंचा फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
 pistol Factory intercepted
सिंघावली थाने में रखे बरामद अवैध हथियार और बनाने के उपकरण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनपद में एक बार फिर तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इस बार तो बंद पड़ी  सरकारी डेयरी में यह गोरखधंधा चल रहा था। सिंघावली अहीर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बने और अद्र्ध बने तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


 सिंघावली अहीर क्षेत्र के पिलाना भट्ठे के पेट्रोल पंप के निकट सरकारी भवन है। इसमें करीब 10 साल पहले डेयरी चलती थी। वर्तमान समय में सरकारी डेयरी परिसर में कोई नहीं रहता है। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि कुछ लोग वहां पर अवैध असलाह बना रहे हैं। थाना पुलिस की टीम ने रविवार को शामके समय  वहां छापामारी की तो एक युवक भागने में कामयाब हो गया। जबकि उसका साथी पकड़ गया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उसने खुद को सैड़भर निवासी सरफराज बताया। उसने बताया वह अपने साथी के साथ तमंचे बनाता है और क्षेत्र में सप्लाई करता है। पुलिस ने वहां से 315 बोर के तीन तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे, एक नाल, दो तमंचे अद्र्ध बने और अन्य उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया आरोपियों का इरादा विधानसभा चुनाव में तमंचे सप्लाई करना था। फरार आरोपी रहीसू को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले निरपुड़ा और बावली गांव में तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है। इससे पता चलता है क्षेत्र में तमंचे बनाने का गोरखधंधा बड़े स्तर पर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed