फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People will not sell alcohol in the village

लोग बोले, गांव में नहीं बिकने देंगे शराब

Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
People will not sell alcohol in the village
खट्टा प्रह्लादपुर में शराब बेचते पकड़े गए लोगों से बरामद शराब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव खट्टा प्रह्लादपुर में ग्रामीणों ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर दो लोगों को पकड़ा। उनके मकान से शराब बरामद हुई। आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया गांव में  अवैध रूप से शराब बेची जाती है। जो लोग शराब बेचते हैं, उनको काफी समझाया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चांदीनगर थाने में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। शराब के कारण गांव में कई घटनाएं हो चुकी है। युवाओं पर सबसे ज्यादा इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में  ग्रामीणों ने अवैध रुप से गांव में शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर शराब विक्रेताओं के घर में छापामारी की। इस दौरान कई शराब विक्रेता तो अपने मकान पर ताला बंद कर चले गए। ग्रामीण बंद मकान देख वापस लौट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों को शराब बेचते पकड़ लिया और उनके मकान से शराब भी बरामद की। एक मकान से तो स्कूटी की डिग्गी में शराब मिली। शराब विक्रेता और उनके परिवार के लोगों से नोकझोंक हुई। लोगों ने पुलिस बुलाकर आरोपियों को सौंप दिया।

उन्होंने कहा गांव में शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उधर, चांदीनगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया खट्टा प्रह्लादपुर निवासी सुशील पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। 

शराब का ठेका बंद न होने से छात्रों में गुस्सा 
बड़ौत।दिगंबर जैन पालीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने संस्थान के पास खुले शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा संस्थान के पास ठेका होने  आसपास का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

दिगंबर जैन पालीटेक्निक के छात्र पुष्पेंद्र, राजकमल, धीरेंद्र, सुमित, हरेंद्र, कालू, नितिन, पंकज, आबिद, इरफान, जावेद, सुरेंद्र आदि एसडीएम को भेजे ज्ञापन में बताया पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी का खामियाजा पालीटेक्निक में पढ़ने वाले करीब 16 सौ छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।


संस्थान के पास स्थित शराब के ठेके से लगातार आसपास का माहौल खराब हो रहा है। शराबी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। दूसरी तरफ संस्थान के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन के अनुसार संस्थान में इलाहाबाद, मैनपुरी, एटा, गोरखपुर, बागपत, मेरठ, दिल्ली, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, देवरिया आदि जिलों से छात्र-छात्राएं  पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया संस्थान के पास शराब का ठेका खुलने और शराबियों के छात्राओं से छेड़छाड़ करने की कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed