{"_id":"57dda0764f1c1bb220d4777d","slug":"on-demand-lending-money-murdered-vivek","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के रुपये मांगने पर किया विवेक का कत्ल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार के रुपये मांगने पर किया विवेक का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
दोघट पुलिस द्वारा पकड़े गए विवेक हत्याकांड के आरोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा टीकरी में विवेक की हत्या उधार के रुपये मांगने पर की थी। पुलिस ने इसका खुलासा कर दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
कस्बा टीकरी में 12 सितंबर की शाम आठ बजे विवेक पुत्र विक्रम की पांच-छह युवकों ने दुकान से सामान खरीदते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां गुड्डी ने इस मामले में पांच युवकों को नामजद कराकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली विवेक हत्याकांड में शामिल दो हत्यारोपी पुसार बस स्टैंड पर खड़े हैं।
इस सूचना पर पुलिस ने पुसार बस स्टैंड पर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद मिले।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने पकड़े राजीव पुत्र बाबू और राहुल पुत्र ब्रहम सिंह निवासी टीकरी से पूछताछ के बाद बताया राहुल और नितिन ने टीकरी कस्बे में मछली पालन के लिए मृतक विवेक से रुपये उधार लिए थे। विवेक बार-बार उनसे रुपये वापस देने की मांग कर रहा था।
इससे परेशान होकर उन्होंने मोनू जाट पुत्र कंवर पाल निवासी रोहटा के साथ मिलकर विवेक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। अब इस मामले में चार हत्यारोपी फरार हैं।