फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   niwada meon avaidh kabje chayanit

निवाड़ा में अवैध कब्जे चिहि्नत

Thu, 04 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को प्रशासन के लोगों ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय से सटे निवाड़ा गांव में एंटी भूमाफिया सैल की टीम ने कानूनगो के नेतृत्व में मकानों पर लाल निशान लगाए। टीम ने कहा कि सरकार की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जे नहीं करने दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एमएलसी की भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। प्रशासन की टीम धरातल पर पहुंचकर नक्शे से अपनी जमीन को चिह्नित कर रही है। जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा करके मकान, दुकान, प्लाट या खेती की हुई है, टीम ने उन पर निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को एंटी भूमाफिया सैल की टीम कानूनगो रोहित तोमर के नेतृत्व में निवाड़ा गांव पहुंची। जमीन पर कब्जा करने वालों लोगों के मकानों पर निशान लगा। गांव के एक छोर से दूसरे छोर तक अफसरों ने अपनी जमीन को चिह्नित कर लिया है। उधर, लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के साथ नोकझोंक की। टीम के प्रभारी कानूनगो रोहित तोमर ने सख्त चेतावनी दी प्रशासन के कार्य में बाधा पहुंचाई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई जाएगी। उनके साथ महेश शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, वरूणवेश, बलबीर सिंह, रामाशीश यादव कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


निवाड़ा गांव के लोगों ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जमीन को भी नहीं बख्शा है। उस पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान बना दिए हैं। कानूनगो रोहित तोमर ने बताया कि पहले चक्र में सरकारी की भूमि को चिह्नित कर निशान लगाए जा रहे हैं। अग्रिम कार्रवाई पर अवैध कब्जों को बुल्डोजर से हटवाया जाएगा। निवाड़ा गांव से अभियान की शुरूआत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed