{"_id":"33350331a431bcd8c454c55a65af3c72","slug":"nivara-me-chchatra-ka-apaharan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा में छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवाड़ा में छात्रा का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ा गांव में कक्षा नौवीं की एक छात्रा का अपहरण का मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। छात्रा के अपहरण का आरोप पड़ोसी के एक विशेष संप्रदाय के युवक पर लगा है।
बुधवार दोपहर काफी लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन कर शिकायत की है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
छात्रा के पिता का कहना है कि उसकी बेटी एक सितंबर को सुबह नौ बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह लौटी नहीं, तलाश करने पर पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाला आरोप अपने दो साथियों के साथ उसे कार में जबरदस्ती डालकर ले गया है।
निवाड़ा गांव के तीन युवक, आरोपी का पूरा सहयोग कर रहे हैं। बुधवार को पीड़ित परिवार के साथ गांव के काफी लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
तीन युवकों के पास आया फोन
बागपत। घटना के बाद आरोपी युवक ने निवाड़ा गांव के तीन लोगों के पास फोन करके कहा कि वह कंडेरा गांव में है। उनके मोबाइल में रुपये डलवा दो। बताया जाता है कि जिस युवक के पास आरोपी का फोन आया था। उसके पिता भी पीड़ित छात्रा के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। उसने कहां कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पंचों के कहने पर भी नहीं आई छात्रा
बागपत। छात्रा की मां का कहना है कि मंगलवार रात इस मामले में गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में आरोपी के परिजनों ने कहा था कि पुलिस कार्रवाई मत करो रात में ही लड़की घर पर पहुंच जाएगी। हालांकि अभी तक लड़की नहीं आई। बुधवार सुबह भी आरोपी के परिजनों ने तीन घंटे का समय मांगा था।