फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   loot from contractor in baghpat

खिंदौड़ा में बाग ठेकेदार से लूटपाट

Sun, 13 Sep 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 13 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय-बिलोचपुरा मार्ग पर खिंदौड़ा के जंगल में कार सवार छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर धौलड़ी के बाग ठेकेदार हसीन के परिवार से वेगनआर कार, पांच हजार की नगदी और कीमती आभूषण लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस को बदमाशों का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


मेरठ के धौलड़ी निवासी हसीन अपनी पत्नी रानी के अलावा परिवार के तस्लीम, रुकसार और चार बच्चों के साथ शनिवार शाम करीब पांच बजे रिश्तेदारी में दौझा जा रहा था। खिंदौड़ा गांव के जंगल में इंडिको सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और हथियारों के बल पर पांच हजार की नगदी, आभूषण और कार लूटकर ले गए।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह और सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवार ने पुलिस से बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है कि बदमाश, उनके पीछे धौलड़ी से ही लगे हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed