फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lal Bahadur was with the killing of former Prime Tikri

मोस्ट वांटेड ने टीकरी में पूर्व प्रधान के साथ की थी लाल बहादुर की हत्या

Sun, 02 Oct 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 02 Oct 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत में पकड़े गए 50 हजार रुपये के इनामी मोनू जाट ने पुलिस पूछताछ में अहम जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि मोनू को गुराना गांव का पूर्व प्रधान कपिल चौधरी असलाह और कारतूस मुहैय्या करता था। टीकरी कस्बे में किसान लाल बहादुर की हत्या में कपिल भी मोनू के साथ था। लाल बहादुर और विवेक की रंजिश के चलते हत्या की गई है। उन दोनों से मोनू के दोस्त नितिन की रंजिश थी। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपी कपिल के घर में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।  
विज्ञापन


 मेरठ के रोहटा निवासी मोनू जाट उर्फ अमित और टीकरी कस्बा निवासी नितिन को सोनीपत पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को बागपत पुलिस मोनू और नितिन से जानकारी करने के लिए सोनीपत गई। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय के मुताबिक आरोपी मोनू ने पूछताछ में बताया कि उसकी वर्ष 2011-12 में मेरठ जेल में नितिन से दोस्ती हुई थी। तभी से वे दोनों संपर्क में हैं। 
विज्ञापन

इस साल अप्रैल माह में जेल से छूटने के बाद उसके दादा ने उसे घर में रखने से इंकार कर दिया था। 

कुछ समय रोहटा के जंगल में व्यतीत किया। पांच अगस्त से मोनू, नितिन के साथ था। करीब 20-25 साल पहले नितिन के बाबा की लाल बहादुर और उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी थी। चार साल पहले उसके ताऊ की भी पिटाई की थी। नितिन ने उसी समय उनसे बदला लेने की ठान ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन के कहने पर उसने 24 सितंबर की सुबह नितिन और अपने साथी शेखर निवासी रोहटा के साथ मिलकर किसान लाल बहादुर की हत्या की। उनके साथ गुराना का पूर्व प्रधान कपिल भी था। नितिन का कुछ समय पूर्व युवक विवेक से झगड़ा हुआ था। इसी कारण विवेक की हत्या की। सीओ ने बताया मोनू की पूर्व प्रधान कपिल से पुरानी जान पहचान है। कपिल और उसका भाई मनोज उसको असलाह और कारतूस मुहैय्या कराता था। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed